बिलासपुर 23 सितंबर 2026।बिलासपुर प्रेस क्लब में पहली बार भगवान श्री गणेश की भव्य स्थापना के साथ दस दिवसीय गणेश उत्सव श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया,दस दिनों तक प्रेस क्लब परिसर में धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ,इस दौरान अलग-अलग सामाजिक संगठनों, समाजसेवियों, पत्रकारों और गणमान्य नागरिकों ने महाआरती में शामिल होकर भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना की,गणेश उत्सव के दसवें दिन प्रेस क्लब परिसर में भोग-भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में पत्रकार साथी, सामाजिक कार्यकर्ता, गणेश भक्त और गणमान्य नागरिक शामिल हुए और प्रसाद ग्रहण किया, पूरे परिसर में उत्सव और भक्ति का माहौल देखने को मिला,शाम को सतीश पाठक जी की रामायण टोली ने विशेष धार्मिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
टोली के कलाकारों ने भगवान श्री गणेश के भजनों सहित विभिन्न धार्मिक प्रस्तुतियां दीं,भजनों की प्रस्तुति के दौरान श्रद्धालु भक्तिभाव में झूमते नजर आए,कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने सतीश पाठक और उनकी रामायण टोली की प्रस्तुतियों की जमकर सराहना की,कार्यक्रम के समापन अवसर पर बिलासपुर प्रेस क्लब की ओर से सतीश पाठक जी एवं उनकी पूरी टोली का श्रीफल और गमछा भेंट कर सम्मान किया गया,प्रेस क्लब पदाधिकारियों ने धार्मिक कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी लोगों का आभार जताया,इस दौरान प्रेस क्लब परिसर में श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक सहभागिता का अनूठा संगम देखने को मिला। पहली बार आयोजित गणेश उत्सव को लेकर पत्रकारों और नागरिकों में खासा उत्साह नजर आया,
कार्यक्रम में प्रेस क्लब अध्यक्ष अजीत मिश्रा, उपाध्यक्ष विजय क्रांति तिवारी, कोषाध्यक्ष किशोर सिंह, सहसचिव हरिकिशन गंगवानी, कार्यकारिणी सदस्य कैलाश यादव, पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष तिलक राज सलूजा, वीरेंद्र गहवई, वरिष्ठ पत्रकार गणेश विश्वकर्मा, केके शर्मा, शिव तिवारी, प्रिय दुबे, राकेश मिश्रा, मनोज दुबे, ऋतु साहू, तीरथ लहरें, नारायण नोनिया, मोहम्मद इजराइल, अप्पू नवरंग, नीरज शुक्ला, संतोष मिश्रा, सदाब खान, प्रवीण सिंह, रविन्द्र विश्वकर्मा, जफर आगा, अमन सिंह, शेयज कुमार, वासु तिवारी, प्रियंका सिंह, ललित गोपाल, शशि मिश्रा सहित बड़ी संख्या में पत्रकार एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
0 Comments