बिलासपुर 18 सितंबर 2026।बिलासपुर कांग्रेस संगठन ने बिलासपुर के पूर्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं युवा नेता अरविंद शुक्ला को आगामी 2026 अक्टूबर असम लोकसभा उपचुनाव के लिए पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी सौंपी है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की ओर से जारी प्रेस नोट में पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की जानकारी दी गई है। सूची में अरविंद शुक्ला का नाम शामिल होने के बाद बिलासपुर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है।
शुक्ला को मिली इस जिम्मेदारी को संगठन में उनकी सक्रियता और लंबे समय से निभाई जा रही संगठनात्मक भूमिका से जोड़कर देखा जा रहा है। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष के कार्यकाल के दौरान उन्होंने रैलियों, सभाओं और विभिन्न संगठनात्मक कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाई,स्थानीय स्तर पर उनकी पहचान एक ऊर्जावान और जुझारू युवा नेता के रूप में बनी है।
कांग्रेस नेताओं के अनुसार, संगठन के प्रति उनकी सक्रियता को देखते हुए उन्हें पंजाब में बूथ समन्वय समिति में भी जिम्मेदारी दी गई थी। बताया जाता है कि वहां उन्होंने संगठनात्मक दायित्व का निर्वहन प्रभावी ढंग से किया,अब असम लोकसभा उपचुनाव में पर्यवेक्षक नियुक्त किए जाने को उनकी संगठनात्मक कार्यक्षमता और अनुभव को मिली नई जिम्मेदारी के तौर पर देखा जा रहा है।
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रहते हुए उनके नेतृत्व में लोकसभा, विधानसभा और निगम चुनावों के दौरान संगठनात्मक गतिविधियों को संचालित किया गया,पार्टी की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, निगम चुनाव में कांग्रेस ने ऐसे कई वार्डों में भी सफलता हासिल की, जहां लंबे समय से पार्टी का प्रदर्शन कमजोर रहा था और करीब 30 वर्षों से जीत दर्ज नहीं हो सकी थी,अरविंद शुक्ला को संगठन के जमीनी अनुभव और बूथ स्तर की कार्यप्रणाली की समझ रखने वाला नेता बताया जाता है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि असम में पर्यवेक्षक के रूप में उनकी जिम्मेदारी के दौरान उनके संगठनात्मक अनुभव का लाभ पार्टी को मिल सकता है।
शुक्ला को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव का करीबी एवं विश्वस्त माना जाता है। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उन्हें बधाई देते हुए इसे बिलासपुर के लिए भी गौरव का विषय बताया है।
0 Comments