Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement


बिलासपुर 11 सितंबर 2026।बिलासपुर सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मंगला स्थित दीनदयाल कॉलोनी में शुक्रवार सुबह जेवर चमकाने के बहाने ठगी का मामला सामने आया, दो युवक महिला को पहले स्टील और पीतल के बर्तन चमकाकर दिखाने के बाद सोने के जेवर साफ करने का झांसा देकर करीब दो तोले के सोने के जेवर लेकर फरार हो गए,महिला स्मृति तिवारी की शिकायत पर सिविल लाइन पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
मंगला के दीनदयाल कॉलोनी में रहने वाली स्मृति तिवारी ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार सुबह दो युवक उसकी दुकान पर पहुंचे थे। 


दोनों ने जले हुए स्टील के बर्तन को चमकाने की बात कही, उनकी बात पर महिला ने पहले उन्हें स्टील का बर्तन दिया,युवकों ने उसे चमका कर वापस कर दिया, इसके बाद उन्होंने पीतल के बर्तन मांगे, पीतल का बर्तन भी चमकाकर देने के बाद दोनों ने महिला की सास से चांदी की पायल ली और उसे चमकाकर वापस कर दिया,इस तरह भरोसा कायम करने के बाद युवकों ने स्मृति तिवारी से सोने के जेवर चमकाने के लिए देने को कहा। उनकी बातों में आकर महिला ने अपनी सोने की चेन और बाली उन्हें दे दी,दोनों ने महिला के सामने ही एक बर्तन में पील पाउडर डालकर उसमें सोने के जेवर रखने का नाटक किया। इसके बाद बर्तन को गर्म करने की बात कहते हुए प्रक्रिया शुरू कर दी,इसी दौरान महिला को युवकों की गतिविधियों पर संदेह हुआ,उसने बर्तन में हाथ डालकर देखा तो उसमें सोने के जेवर नहीं थे। महिला ने शोर मचाते हुए आसपास के लोगों को बुलाने का प्रयास किया, खुद को फंसता देख दोनों युवक मौके से भाग निकले। बताया गया है कि वे बाइक से आए थे और भागते समय अपने चप्पल-जूते तक मौके पर छोड़ गए,महिला ने तत्काल घटना की जानकारी सिविल लाइन पुलिस को दी,पुलिस अब मौके पर मिले सामान और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से दोनों युवकों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।


पहले भी इसी तरीके से भरोसा जीतते हैं ठग

जेवर चमकाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह आमतौर पर पहले कम कीमत वाली वस्तुओं को चमकाकर लोगों का विश्वास जीतते हैं। इसके बाद कीमती जेवर साफ करने का झांसा दिया जाता है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अनजान लोगों को घर या दुकान पर सोने-चांदी के आभूषण न दें। किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि नजर आने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें।


मौके पर छूटे चप्पल-जूते, बाइक से भागे


महिला के शोर मचाने के बाद दोनों युवकों ने मौके से निकलने में जल्दबाजी की। भागते समय उनके चप्पल-जूते वहीं छूट गए। दोनों बाइक से फरार हुए। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि उनके आने-जाने के रास्ते और बाइक की पहचान हो सके।

Post a Comment

0 Comments