Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

विश्व हृदय दिवस पर अपोलो का मेगा वॉकाथॉन, 1000 से ज्यादा लोगों ने दिया स्वस्थ दिल का संदेश...



बिलासपुर 29 सितम्बर 2026।बिलासपुर विश्व हृदय दिवस के अवसर पर अपोलो हॉस्पिटल्स बिलासपुर की ओर से हृदय स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मेगा वॉकाथॉन का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कार्यक्रम को फ्लैग-ऑफ किया,अपोलो सिटी सेंटर, सीएमडी चौक से शुरू हुई करीब 4 किलोमीटर लंबी वॉकाथॉन अरपा रिवर व्यू में संपन्न हुई। इसमें 1000 से अधिक लोगों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया,कार्यक्रम में चिकित्सा, प्रशासन, पुलिस और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के साथ 20 से अधिक प्रमुख संगठनों एवं एसोसिएशनों ने सहभागिता की,प्रतिभागियों ने नियमित व्यायाम, संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया,कार्यक्रम के दौरान अभय कुमार गुप्ता ने अपोलो हॉस्पिटल्स बिलासपुर की स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और भविष्य की योजनाओं की जानकारी दी,उन्होंने कहा कि अस्पताल का लक्ष्य उत्तर छत्तीसगढ़ और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को आधुनिक जांच, उपचार, शल्य चिकित्सा और गंभीर रोगों की सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराना है।अपोलो प्रबंधन ने बताया कि भविष्य में हृदय रोग से संबंधित उपचार सेवाओं को आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत उपलब्ध कराने की दिशा में भी कार्य किया जाएगा। इससे पात्र मरीजों को उन्नत हृदय उपचार की सुविधा बिलासपुर में ही मिल सकेगी,
हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. महेंद्र प्रसाद सामल ने बताया कि अस्पताल की उन्नत कैथ लैब में IVUS (इंट्रावैस्कुलर अल्ट्रासाउंड) और रोटेशनल एथेरेक्टॉमी (ROTA) जैसी आधुनिक तकनीकों को हृदय संबंधी इंटरवेंशनल उपचार में शामिल किया जा रहा है। वहीं हृदय एवं वक्ष शल्य चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. पंकज सक्सेना ने जटिल हृदय रोगों के उपचार में कार्डियोलॉजिस्ट और कार्डियक सर्जन के समन्वय को महत्वपूर्ण बताया,कार्यक्रम में नगर निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे, एएसपी पंकज पटेल, एएसपी ट्रैफिक रामगोपाल करियारे, सीएमएचओ डॉ. शुभा ग्रेवाल, सीआईएमएस डीन डॉ. रमनेश मूर्ति, डॉ. देवेश कुमार सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विशेषज्ञों ने लोगों से रक्तचाप, मधुमेह और कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखने, धूम्रपान एवं तंबाकू से दूरी बनाने, पर्याप्त नींद लेने और नियमित शारीरिक गतिविधि को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की। अपोलो का संदेश रहा—“दिल के लिए चलें, सेहत के लिए जुड़ें।”

Post a Comment

0 Comments