Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

चकरभाठा पुलिस का एक्शन, लूटपाट कर भागने की फिराक में थे बदमाश, चंद घंटों में दबोचे गए दो आरोपी और एक नाबालिग...



बिलासपुर 18 जून 2026।बिलासपुर जिले की चकरभाठा पुलिस और एसीसीयू (ACCU) टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए लूटपाट की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों और एक विधि से संघर्षरत बालक को घटना के कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी वारदात के बाद बिलासपुर छोड़कर फरार होने की तैयारी में थे, लेकिन पुलिस की सक्रियता के चलते उनके मंसूबे नाकाम हो गए, पुलिस के अनुसार, ग्राम सेंवार निवासी सुनील यादव ने थाना चकरभाठा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह सिरगिट्टी स्थित नर्मदा कोल्ड ड्रिंक में हाउसकीपिंग का कार्य करता है। 16 जून 2026 की रात करीब 10:30 बजे वह अपनी स्कूटी क्रमांक CG 10 ED 9432 से काम खत्म कर घर लौट रहा था। इसी दौरान पीछे से मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक उसके पास पहुंचे और अचानक उसे जोरदार थप्पड़ मार दिया, जिससे वह स्कूटी सहित सड़क पर गिर गया,इसके बाद तीनों आरोपियों ने चाकू दिखाकर उसे धमकाया और जेब में रखे 395 रुपये लूट लिए,आरोपियों ने उसकी स्कूटी भी छीन ली और मौके से फरार हो गए,घटना की सूचना मिलते ही थाना चकरभाठा पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर एसीसीयू टीम के साथ संयुक्त जांच शुरू की,तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान नयापारा सिरगिट्टी निवासी प्रकाश यादव उर्फ रवि यादव (20 वर्ष), रोहन दास (21 वर्ष) तथा एक विधि से संघर्षरत बालक के रूप में की,तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जहां उन्होंने अपराध करना स्वीकार कर लिया,पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त चाकू, लूटी गई 395 रुपये की राशि तथा लूटी गई प्लेजर मोपेड बरामद कर जब्त कर ली है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों एवं नाबालिग को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।

चकरभाठा पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि क्षेत्र में किसी भी संदिग्ध या आपराधिक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस अथवा डायल-112 पर दें, ताकि अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके।

Post a Comment

0 Comments