बिलासपुर 09 जून 2026।बिलासपुर शिक्षा और समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय शांता फाउंडेशन द्वारा सिंधु भवन, तोरवा में “उत्कृष्ट छात्र सम्मान समारोह-2026” का भव्य आयोजन किया गया। संस्था के इस वार्षिक आयोजन के दूसरे संस्करण में 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले लगभग 70 से 80 मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया,कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, इसके बाद अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया तथा विभिन्न विद्यालयों के प्रतिभाशाली छात्रों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया,समारोह में सेजस मंगला स्कूल, सरस्वती शिशु मंदिर तिलक नगर, मिनीमाता शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टिकारी और शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला देवरी खुर्द के विद्यार्थियों ने सहभागिता की,मुख्य अतिथि डॉ. विनय पाठक ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए शांता फाउंडेशन के शिक्षा एवं समाजहित के कार्यों की सराहना की, विशिष्ट अतिथि डॉ. पूनम सिंह ने छात्राओं को महिला स्वास्थ्य एवं मासिक धर्म स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया, जिला परियोजना अधिकारी जितेंद्र कुमार पाटले ने आर्थिक अभाव और मार्गदर्शन की कमी से जूझ रहे विद्यार्थियों को हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया,कार्यक्रम में नवल वर्मा, रीना झा, सायरा बानो, मनीष लाहोरानी, किशोर विधानी, डॉ. योगेंद्र गुप्ता, डॉ. खुशबू गंभीर सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे,शांता फाउंडेशन के संस्थापक नीरज गेमनानी ने कहा कि संस्था शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रही है और भविष्य में भी सेवा कार्यों का दायरा बढ़ाया जाएगा।
समारोह के अंत में अभिभावकों एवं अतिथियों ने शांता फाउंडेशन के प्रयासों की सराहना करते हुए इसे समाज में सकारात्मक बदलाव की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया है।
0 Comments