Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

"स्टंट का नया वीडियो वायरल,नेशनल हाईवे पर ‘रील बाजी’, स्कॉर्पियो सवार युवती पर उठे सवाल”...


बिलासपुर 28 मई 2028।बिलासपुर सोशल मीडिया पर इन दिनों सनरूफ से बाहर निकलकर वीडियो और रील बनाने का ट्रेंड लगातार बढ़ता जा रहा है। पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई किए जाने के बावजूद लोग अपनी और दूसरों की जान जोखिम में डालकर “रील बाजी” से बाज नहीं आ रहे हैं। इसी बीच एक नया वीडियो फिर चर्चा का विषय बन गया है, जिसमें एक युवती स्कॉर्पियो से बाहर निकलकर अपना बर्थडे सेलिब्रेट करती नजर आ रही है।
बताया जा रहा है कि यह वीडियो नेशनल हाईवे का है, जहां ब्लैक कलर की स्कॉर्पियो में सवार युवती इंस्टाग्राम के लिए वीडियो शूट कर रही थी। वायरल वीडियो में वाहन का नंबर CG 10 BP 3926 साफ दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई लोगों ने इसे ट्रैफिक नियमों की खुली अनदेखी बताते हुए कार्रवाई की मांग की है।आप को बता दे कि रिल लड़कियां बनती है और कार्रवाई ड्राइवर या गाड़ी मालिक पर की जाती है,इसमें तो काफी हद तक गलतिया लड़कियों की होती है,पर कार्रवाई कही और,
गौरतलब है कि पुलिस और ट्रैफिक विभाग लगातार लोगों से अपील कर रहे हैं कि चलती गाड़ी में सनरूफ से बाहर निकलना बेहद खतरनाक हो सकता है। इससे गंभीर हादसे की आशंका बनी रहती है। इसके बावजूद युवा वर्ग सोशल मीडिया पर लाइक्स और फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए जान जोखिम में डालने से पीछे नहीं हट रहा,अब सवाल यह उठ रहा है कि वायरल वीडियो सामने आने के बाद पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है। क्या वाहन चालक और वीडियो बनाने वालों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई होगी या मामला सिर्फ सोशल मीडिया तक ही सीमित रह जाएगा, फिलहाल यह वीडियो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

Post a Comment

0 Comments