Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

“नारायणा स्कूल पर उठे सवालों पर प्रबंधन का जवाब,‘सभी नियमों का कर रहे पालन, जांच में देंगे पूरा सहयोग’”...


बिलासपुर 25 मार्च 2026।बिलासपुर में संचालित नारायणा स्कूल को लेकर सोशल मीडिया में चल रही खबरों के बीच स्कूल प्रबंधन ने सामने आकर अपना पक्ष स्पष्ट किया है। प्राचार्य प्रभाष चंद्र और मैनेजर आर. नवीन कुमार ने कहा कि विद्यालय के संबंध में प्रसारित कई सूचनाएं अधूरी और भ्रामक हैं, जिससे अभिभावकों और समाज में भ्रम की स्थिति बन रही है।
प्रबंधन के अनुसार, 14 मार्च 2026 को मामला सार्वजनिक होने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने संज्ञान लेते हुए स्कूल को दो कार्य दिवस के भीतर जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए थे। विद्यालय ने 16 मार्च को निर्धारित समय-सीमा में सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपना पक्ष प्रस्तुत कर दिया,उसी दिन निष्पक्ष जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन भी किया गया,स्कूल प्रशासन ने बताया कि जांच प्रक्रिया के दौरान भी विभिन्न माध्यमों में खबरों का प्रसार जारी रहा, लेकिन निष्पक्षता बनाए रखने के लिए उन्होंने सार्वजनिक प्रतिक्रिया देने में संयम बरता,प्रबंधन का कहना है कि विद्यालय सभी निर्धारित नियमों, मानकों और वैधानिक प्रावधानों का पूर्ण पालन कर रहा है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि स्कूल की स्थापना, मान्यता और संबद्धता की पूरी प्रक्रिया विधिवत तरीके से पूरी की गई है, जिसमें पंजीकरण, आधारभूत संरचना, सुरक्षा मानक और राज्य शिक्षा विभाग की स्वीकृति शामिल है। साथ ही UDISE पंजीकरण, योग्य शिक्षकों की नियुक्ति और शुल्क समिति का गठन भी नियमों के तहत किया गया है।प्रबंधन ने यह भी कहा कि किसी भी कर्मचारी के मूल दस्तावेज बंधक नहीं रखे गए हैं और जरूरत पड़ने पर सभी दस्तावेज जांच समिति को उपलब्ध कराए जाएंगे,स्कूल का उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और विद्यार्थियों का समग्र विकास सुनिश्चित करना है।

Post a Comment

0 Comments