बिलासपुर 20 मार्च 2026।बिलासपुर रामनवमी के पावन अवसर पर आस्था और श्रद्धा का अद्भुत संगम एक बार फिर साकार होने जा रहा है। 25 मार्च को पुलिस मैदान से 1008 रामभक्तों का जत्था अयोध्या धाम के लिए रवाना होगा,यह निःशुल्क यात्रा लगातार तीसरे वर्ष समाजसेवी प्रवीण झा के नेतृत्व में आयोजित की जा रही है, जिसे लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है।
यात्रा की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। गुरुवार को आयोजित बैठक में यात्रा की रूपरेखा को अंतिम रूप देते हुए विभिन्न समितियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं, श्रद्धालुओं के लिए 25 एसी बसों और 15 कारों की व्यवस्था की गई है। सुरक्षा, चिकित्सा और भोजन की विशेष तैयारियां भी सुनिश्चित की गई हैं, ताकि पूरी यात्रा सुगम और सुरक्षित रहे,निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 25 मार्च को दोपहर 1 बजे पुलिस मैदान से जत्था रवाना होगा, रात्रि विश्राम और भोजन अंबिकापुर में होगा,इसके बाद सुबह प्रयागराज पहुंचकर श्रद्धालु त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान करेंगे। संगम स्नान के पश्चात जत्था अयोध्या के लिए प्रस्थान करेगा, जहां 26 मार्च रामनवमी के दिन रामलला के दिव्य दर्शन होंगे,यात्रा समिति ने श्रद्धालुओं के लिए जरूरी दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं। सभी को सुबह 10 बजे पुलिस मैदान पहुंचना अनिवार्य होगा,भगवा वस्त्र धारण करना, आधार कार्ड और पावती साथ लाना जरूरी रहेगा। बस में प्रवेश के लिए आई कार्ड अनिवार्य होगा और इंचार्ज के निर्देशों का पालन करना होगा,समिति के अनुसार, यह यात्रा केवल धार्मिक आयोजन नहीं बल्कि आस्था, अनुशासन और सामूहिकता का प्रतीक है। छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा में भगवान राम को “भांजे” के रूप में मानने की भावनात्मक आस्था भी इस यात्रा को और विशेष बनाती है।
0 Comments