Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

दोस्त की बहन से किया दुष्कर्म, मरा समझकर छोड़कर भागा, आरोपी हुआ गिरफ्तार...

बिलासपुर 06 अप्रैल 2025।बिलासपुर होली के दिन दोस्त की 14 साल की बहन को अपनी गर्लफ्रेंड से मिलाने की बात कहकर युवक सुनसान जगह पर ले गया। वहां पर उसने नाबालिग से दुष्कर्म करने कोशिश की। किशोरी ने शोर मचाया तो उसका गला दबाकर दुष्कर्म किया। इससे किशोरी लहूलुहान होकर बेहोश हो गई। होश आने पर वह अपने घर पहुंची। उसने पूरे मामले की जानकारी परिजन को देकर मोपका चौकी में घटना की शिकायत की। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया। पुलिस ने दो दिन गांव में रेकी की। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को जेल भेजा गया है।

मोपका चौकी प्रभारी संजीव ठाकुर ने बताया कि मुंगेली जिले के नवागांव घटोली में रहने वाले तेजबहादुर उर्फ मलेन बंजारे की दोस्ती सरकंडा में रहने वाले युवक से थी। वह अपने दोस्त के घर आता जाता था। इसके कारण उसके परिवार वाले भी घर का ही सदस्य मानने लगे। युवक की बहन भी तेज बहादुर को अपना भाई मानती थी। होली के दिन युवक अपने दोस्त के घर आया। उसने दोस्त की नाबालिग बहन को अपनी गर्लफ्रेंड से मिलाने की बात कही। इसके बाद वह दोस्त की नाबालिग बहन को बिजौर के पास सुनसान जगह पर ले गया। वहां पर उसने नाबालिग से दुष्कर्म किया। इससे नाबालिग लहूलुहान होकर बेहोश हो गई। उसे मरा हुआ समझकर युवक वहां से भाग निकला। इधर होश में आने के बाद नाबालिग किसी तरह घर पहुंची। उसने पूरे मामले की जानकारी परिजन को देकर मोपका चौकी में शिकायत की। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। इस बीच आरोपी फरार हो गया। इधर आरोपी का मोबाइल भी गुम हो गया। इसके कारण पुलिस को उसका लोकेशन नहीं मिल रहा था। पुलिस की टीम ने दो दिन तक युवक के गांव में रेकी की। इसके बाद उसके भाईयों से पूछताछ कर आरोपी का ठिकाना खोज निकाला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Post a Comment

0 Comments