Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

मामूली विवाद पर नव वर्ष की रात युवक की हत्या, दो भाई गिरफ्तार...



बिलासपुर 03 जनवरी 2024।बिलासपुर मामूली विवाद पर गाली-गलौज करने से नाराज युवक ने मोहल्ले में ही रहने वाले दूसरे युवक की हत्या कर दी। हत्या के बाद वह खून से सने कपड़ों को अपने भाई को देकर फरार हो गया। इधर लाश मिलने की सूचना पर पुलिस की टीम ने जांच के बाद दोनों भाईयों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित को न्यायालय में पेश किया गया है।

सरकंडा क्षेत्र के मुरुम खदान अटल आवास के पास रहने वाला खगेंद्र ठाकुर रोजी मजदूरी करता था। गुरुवार की सुबह उसकी लाश मोहल्ले में ही मिली थी। शव पर धारदार हथियार से चोट के निशान थे। इस पर पुलिस की टीम ने हत्या का मामला मानकर जांच आगे बढ़ाई। जांच के दौरान पुलिस की टीम को पता चला कि बुधवार की रात मोहल्ले में रहने वाले कमलेश देवांगन(25) से खगेंद्र का विवाद था। इस दौरान खगेंद्र नशे में था। विवाद के बाद कमलेश अपने घर चला गया था। पुलिस की टीम ने कमलेश के ठिकाने पर दबिश दी। वहां से वह गायब था। इसके बाद जवानों ने कमलेश के स्वजन से पूछताछ की। इसमें पता चला कि वह मोहल्ले में ही छुपा हुआ है। घेराबंदी कर कमलेश को पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने बताया कि खगेंद्र आए दिन उससे गाली-गलौज करता था। बुधवार की रात भी उसने विवाद किया गया। इससे नाराज होकर वह खगेंद्र को सबक सिखाने मौके की ताक पर था। देर रात खगेंद्र अपने घर की ओर जा रहा था। सुनसान गली में अकेले पाकर कमलेश ने धारदार चाकू से उसकी हत्या कर दी। इसके बाद वह फरार हो गया। खून से सने कपड़ों और चाकू को उसने अपने भाई शनी देवांगन(20) को छुपाने के लिए दे दिया। पुलिस ने दोनों भाईयों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित को न्यायालय में पेश किया गया है।

टीम में ये रहे शामिल


हत्या के मामले को सुलझाने वाली टीम में एसआइ बीएन बनाफर, एसआइ कृष्णा साहू, एसीसीयू के प्रधान आरक्षक देवमुन पुहुप, आरक्षक बोधु राम कुम्हार, वीरेंद्र गंधर्व, निखिल, अविनाश कश्यप, सरकंडा थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक प्रमोद सिंह, अरक्षक विवेक राय, राकेश यादव, संजीव जांगड़े, दीपक साहू शामिल रहे।

Post a Comment

0 Comments