Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

खून से लथपथ मिली बुजुर्ग महिला, दुष्कर्म के बाद हत्या के प्रयास की आशंका...

विलासपुर 15 जनवरी 2024।बिलासपुर सरकंडा थाना क्षेत्र के ईरानी मोहल्ले में एक 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला पर जानलेवा हमला हुआ है।महिला अपने ही घर के बाहर खून से लथपथ मिली है। आशंका है कि महिला से दुष्कर्म के बाद हत्या का प्रयास किया गया है। घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी स्थिति देखते हुए  उसे रायपुर के एम्स रेफर किया गया है। इधर सरकंडा पुलिस के ऊपर इस मामले में गंभीर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया जा रहा है। घटना के दूसरे दिन सरकंडा पुलिस ने इस मामले में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। आसपास के लोगों से पूछताछ कर हमलावर की तलाश की जा रही है।

सरकंडा क्षेत्र के ईरानी मोहल्ला में प्रशासन ने कुछ दिन पहले कब्जा हटाया  था। इस दौरान वहां पर रहने वाली एक बुजुर्ग महिला का मकान नहीं टूटा था,महिला अपने घर पर अकेली रहती थी। उसके परिवार को दूसरी जगह पर मकान एलाट किया गया है। एक दिन पहले सुबह मोहल्ले के लोगों ने उसे खून से लथपथ बेहोशी की हालत में घर के बाहर देखा,जिसके बाद तत्काल इसकी जानकारी उसके परिवार वालों को दी गई, साथ ही घायल महिला तत्काल अस्पताल भेजा गया था,घटना की सूचना पर पहुंची सरकंडा पुलिस ने आसपास की जांच, इस दौरान खून से सना हुआ सरकंडा पुलिस को एक पत्थर भी मिला है। पुलिस को आशंका है कि महिला पर पत्थर से हमला किया गया है। पुलिस ने खून से सने पत्थर को जब्त कर किया है। आसपास के लोगों से पूछताछ कर एक व्यक्ति को हिरासत में भी लिया गया है। इधर अस्पताल में डाक्टरों ने घायल महिला को एम्स रेफर कर दिया है। एम्स रायपुर में महिला स्थिति गंभीर बनी हुई है।

अर्धनग्न हालत में मिली थी महिला...


आसपास के लोगों ने बताया कि महिला अपने घर के बाहर खून से लथपथ अर्धनग्न हालत में पड़ी थी। आशंका है कि महिला के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या का प्रयास किया गया है। हमले में घायल महिला को मरा हुआ समझकर हमलावर भाग निकले होंगे। इधर पुलिस इस मामले को दबाने का प्रयास कर रही है। बताया जाता है कि पूरे मामले में सरकंडा पुलिस ने लापरवाही बरती है। घटना की जानकारी होने के बाद भी पुलिस की टीम मौके पर जांच के लिए नहीं पहुंची थी। दूसरे दिन जब यह मामला गर्माने लगा तब पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर सैंपल जब्त किया है। फिलहाल महिला की स्थिति गंभीर बनी हुई है,और सरकंडा पुलिस अपनी लाज बचाने कार्यवाही कर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है अब देखने वाली बात है कि पुलिस आरोपियों तक कब पहुंच पाने में कामयाब हो पाती है या?????

Post a Comment

0 Comments