Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

एक जुलाई को नए कानून को लेकर थाना सिरगिट्टी में सेमिनार उत्सव...



बिलासपुर 30 जून 2024।बिलासपुर पूरे देश में एक साथ एक जुलाई को नए अपराधिक कानून को लागू किया जा रहा है।इसी तारतम्य में थाना सिरगिट्टी में उक्त नए कानून को लेकर सुबह साढ़े दस बजे कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस कार्यक्रम में पुलिस विभाग के अधिकारी और कानून के जानकारी के द्वारा नवीन अपराधिक कानूनो , भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023, भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023, की जानकारी दी जायेगी।इस कार्यक्रम में थाना क्षेत्र के प्रबुद्ध जन गणमान्य नागरिक और थाना स्टाफ मौजूद रहेगा।कार्यक्रम को लेकर थाना प्रभारी विजय चौधरी के द्वारा यह भी अपील की गई की नए कानून क्रियान्वयन उत्सव में अधिक से अधिक लोग शामिल होकर नए कानून की जानकारी का लाभ ले सकते है।

Post a Comment

0 Comments