Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

यंग मुस्लिम कमेटी कुदुदण्ड ने मिठाई बांटकर मनाई ईद मिलादुन्नबी...


बिलासपुर 28 सितंबर 2023। बिलासपुर दुनियाभर में आज ईद मिलादुन्नबी का त्योहार बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस पर्व को ईदों की ईद कहा जाता है। क्योंकि इस दिन अल्लाह के दूत पैगंबर हरजत मुहम्मद (Prophet Muhammad) की जयंती होती है। इस्लामिक कैलेंडर के मुताबिक, ईद-ए-मिलाद तीसरे महीने में रबी-उल-अव्वल के 12वें दिन मनाया जाता है। भारत में इस साल 28 सितंबर 2023 ईद-ए-मिलाद-उन-नबी का पर्व मनाया जा रहा है।

मिलाद-उन-नबी का पर्व इस्लाम धर्म के मुताबिक महत्वपूर्ण है। इस दिन इस्लाम के पैगंबर हजरत मुहम्मद का जन्म हुआ था। उन्होंने अल्लाह के संदेशों को सभी तक पहुंचाया। इस पर्व को नबी मुहम्मद के जीवन और उनके संदेश के प्रति समर्पित रूप से मनाया जाता है। 

बिलासपुर शहर में भी जगह जगह आज मिलाद की खुशियां मनाई जा रही हैं। इसी अवसर पर यंग मुस्लिम कमेटी कुदुदण्ड के सदस्यों ने भी मुंगेली नाका चौक पर मिठाइयाँ बांटकर खुशियाँ मनाई और आने-जाने वालों को शांति बंधुत्व और प्रेम का संदेश दिया।

Post a Comment

0 Comments