बिलासपुर 27 जुलाई 2023।छत्तीसगढ़ राज्य शासन ने एक आदेश जारी कर दुर्ग रेंज के पुलिस महानिरीक्षक आनंद छाबड़ा को बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक पद पर नियुक्त किया है। वही अंकित कुमार गर्ग पुलिस महानिरीक्षक रायपुर को पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा नियुक्त किया है। बिलासपुर में पदस्थ पुलिस महानिरीक्षक बद्रीनारायण मीणा को दुर्ग रेंज में पुलिस महानिरीक्षक पदस्थ किया गया है। श्री रतनलाल डांगी नेताजी सुभाष चंद्र बोस अकादमी चंद्रखुरी को वर्तमान प्रभार के साथ पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज केवल रायपुर जिला नियुक्त किया गया है। बाकी नियुक्तियों के लिए सूची देख लीजिए।
देखे जारी आदेश.....
0 Comments