बिलासपुर 22 अक्टूबर 2022।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को छत्तीसगढ़ आम जनता के बीच खुश रखने वाले देश के नंबर वन मुख्यमंत्री बनने पर आज युवा कांग्रेस ने पूरे प्रदेश में खुशियां मनाई मिठाई बांटी तथा जमकर आतिशबाजी की,युवा कांग्रेस के शहर अध्यक्ष असलम शेर खान के नेतृत्व में सत्यम चौक पर मिष्ठान का वितरण कर खुशी मनाया गयी।
आतिशबाजी कर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बधाई देते हुए आने वाले समय में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की जनता के बीच और भी लोकप्रियता बड़े इसके लिए आज से दिवाली के दिन ही खुशियां मनाई गई, आतिशबाजी की गई इस अवसर पर पर्यटन मंडल अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, महापौर रामशरण यादव, सभापति शेख नसरुद्दीन, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष प्रमोद नायक, जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान, के अलावा ब्लाक अध्यक्ष अरविंद शुक्ला, दुलारे भाई, पूर्व अध्यक्ष शिबली मेराज खान, सिद्धांशू मिश्रा उपस्थित रहे।
इस अवसर पर युवा कांग्रेस के शहर अध्यक्ष शेरू असलम व आदिल खैरानी प्रदेश महासचिव ने कहा है, कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जनता के बीच में कितने लोकप्रिय हैं। इसका कारण इसका जीता जागता उदाहरण सी वोटर सर्वे से सामने आया है। आने वाले समय में मुख्यमंत्री के रूप में दूसरी बार भूपेश बघेल अगले साल फिर से मुख्यमंत्री बने हमारी यही कामना है। जनता की सेवा इसी तरह करते रहे और युवा कांग्रेस के सभी पदाधिकारी ने यह भी कहा है, कि हमारी सरकार ने जनता के लिए जो कल्याणकारी योजना बनाई है।
वह जनता तक पहुंच रही है, इसीलिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल नंबर वन माने गए हैं। शहर युवा कांग्रेस के अध्यक्ष शेरू असलम ने कहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जनता के बीच में बेहद लोकप्रिय हैं, आगे भी जनता की सेवा करते रहेंगे। जनता के लिए बनाई गई, योजना जनता तक पहुंचे इसके लिए युवक कांग्रेस कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बधाई दी है। असलम शेर खान ने सत्यम चौक में मिष्ठान वितरण किया तथा जनता के प्रति आभार भी जताया है।
इस अवसर पर प्रमुख रुप से पूर्व अध्यक्ष शिबली मेराज खान, सिद्धांशू मिश्रा, शेरू असलम युवा कॉंग्रेस शहरअध्यक्ष, आदिल खैरानी प्रदेश महासचिव, अजय यादव, विक्की यादव, सोनू, शिवा, काशिफ अली आदि सैकड़ों कारकर्ता मौजूद रहे।
0 Comments