Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

प्रेम सम्बंध से जुड़े विवाद पर हुई चाकूबाजी,गर्लफ्रेंड के घर के सामने की गाली-गलौज तो मार दिया चाकू...,पड़े पूरी खबर...

बिलासपुर 10 जुलाई 2022। बिलासपुर के सरकण्डा थाना क्षेत्र के अशोक नगर मुरुम खदान में आज उस समय हड़कंप मच गया जब अचानक ही प्रेम संभंध को लेकर दो युवकों में मारपीट होने लगी और देखते ही देखते मारपीट में अचानक ही अशोक नगर अटल आवास निवासी पवन वस्त्रकार पिता दिलीप वस्त्रकार उम्र 24 वर्ष लगभग जो कि हलवाई का काम करता है जिसे मुरुम खदान में रहने वाले युवक मिथलेश ने अपने पास  रखे चाकू से ताबड़तोड़ वार कर घायल कर दिया है। इस जानलेवा झड़प में दो लोग घायल हुए हैं। दोनों घायलों को इलाज के लिए सिम्स में भर्ती करवाया गया है। दोनों घायलों में पवन वस्त्रकार की हालत गंभीर बताई जा रही है। 

घटना अशोक नगर मुरुम खदान की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शी ने मीडिया को बताया कि घायल दोनों युवकों ने मिथिलेश निर्मलकर नाम के युवक की डंडों से गर्लफ्रैंड के घर के सने गाली गलौच करने का आरोप लगाते हुए  पिटाई कर दी। जवाब में मिथिलेश ने दोनों युवकों पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया।

चाकू से वार करने वाले युवक अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। घायल और आरोपी सभी एक ही मुहल्ले के रहने वाले हैं। परिवार वालों ने बताया कि किसी पुरानी रंजिश के बारे में उन्हें जानकारी नहीं हैं।

Post a Comment

0 Comments