Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

डबल मर्डर ब्रेकिंग: ज़मीन विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई भाभी की कुल्हाड़ी मारकर की हत्या....


बिलासपुर 28 जून 2022।बिलासपुर के सिविल लाईन थानाक्षेत्र के मिनीबस्ती के रहने वाले एक परिवार में पुश्तैनी ज़मीन पर कब्जे का वाद विवाद इतना बढ़ गया कि छोटे भाई ओमप्रकाश गढ़ेवाल और उसकी पत्नी संगीता गढ़ेवल ने मिलकर बड़े भाई दीपक गढ़वाल और भाभी पुष्प गढ़वाल पर कुल्हाड़ी, लोहे के रॉड डंडे आदि से हमला कर बेरहमी से उनकी हत्या कर दी। 

पुलिस ने बताया कि सैदा सकरी में गढ़ेवाल परिवार की लगभग सात एकड़ ज़मीन है। इसी ज़मीन पर कब्जे का विवाद भाइयों के बीच लम्बे समय से चल रहा था। ये विवाद बढ़कर आज इतना हिंसक हो गया कि इसने परिवार के ही दो सदस्यों की जान लेली। पुलिस ने बताया कि आरोपी ओमप्रकाश और उसकी पत्नी घटना को अंजाम देने के बाद ख़ुद ही सिविल लाईन थाने आ गए थे। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंच को घायलों को अस्पताल रवाना किया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

(मृतक पति पत्नी)

दोनो मृतकों के शरीर को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। झूमाझटकी में आरोपियों को भी चोटें आई हैं जिनका सरकारी अस्पताल में मुलाहिजा करवाया गया है। पुलिस ने बताया कि दो अन्य नाबालिगों को भी इस मामले में आरोपी बनाया गया है। आरोपियों एवम् अन्य लोगों से घटना के संबंध में विस्तार से पूछताछ की जा रही है। घटना में मृतक की बेटियों हर्षिता और रौशनी को भी चोट आई है।

Post a Comment

0 Comments