बिलासपुर 27 जून 2022।बिलासपुर न्यायधानी की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए नगर निगम समय समय पर कार्यवाही करती है। बात समझ से परे है कि निगम के अधिकारियो का शहर के रसूखदार पर विशेष ऐसी क्या कृपा है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है बिलासपुर के पुराने बस स्टैंड स्तिथ राजीव प्लाजा का जिसको निगम द्वारा स्थापित किया गया है। निगम द्वारा राजीव प्लाजा के चारो तरफ आने जाने के लिए आम रास्ता छोड़ा गया है। जिससे भविष्य में कभी अनहोनी हो तो उन रास्ता का उपयोग किया जा सके। सूत्रों से मिली जानकारी जानकारी के मुताबिक होटल संचालक के द्वारा दिया गया आम रास्ता पर अधिग्रहण के पीछे दुकानें है। आज की परिवेश में आम रास्ता पर ही कब्जा कर बंद कर दिया गया है। उस स्थिति में अगर आग लगी तो दुकान में रखी लाखो का समान जल कर खाक हो जाएगी। उसका जिम्मेदार कौन होगा, होटल संचालक , राजीव प्लाजा के अध्यक्ष, या नगर निगम इनमें से कौन जिम्मेदार होगा।
राजीव प्लाजा मे शहर के रशुखदार होटल कारोबारी ने अपने रसूख के दम पर आम रास्ते में कब्जा कर लिया और यह सब जानते हुए भी निगम के जिम्मेदार अधिकारी चैन की नींद सो रहे है।आपको बता दे की रॉयल स्वीट्स बेख़ौफ आम रास्ते पर कब्जा कर लाखो रु की कमाई हर महीने कर रहा है।
अतिक्रमण के खिलाफ कुछ व्यापारी भी खुल कर विरोध करने लगे है और जल्द ही नगर निगम आयुक्त और कलेक्टर से शिकायत करने की बात कह रहे है। वहीं चन्द रुपयों के लालच के चलते निगम इस रास्ते को मुक्त करवाने में कोई दिलचस्पी लेता नजर नही आ रहा है । जिससे साफ साफ यही संकेत मिलता है कि रसूखदार होटल संचालक और निगम की मिलीभगत को इंगित कर रहा है।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार पहले भी होटल कारोबारी ने अपने ऊंची पहुंच के दम पर आम रास्ते पर अतिक्रमण कर चुका है। अब देखने यह होगा कि निगम के अधिकारी कब कुम्भकर्णी नीद से जागते है और अपनी जिम्मेदारी निभाते है। फिलहाल देखना यह होगा कि कब तक इस अतिक्रमण को मुक्त करा पाती है।
0 Comments