Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

धान का पूरा मूल्य 25 सौ रुपये और महिला किसान सत्याग्रहियों की मांगें पूरी करे सरकार- आम आदमी पार्टी...


छत्तीसगढ़ राज्य में चौतरफा आंदोलन चल रहा,किसान से लेकर आम जनता परेशान ,सरकार खैरागढ़ के उपचुनाव में मस्त, जनता की कोई फ़िक्र नही- प्रियंका शुक्ला, प्रदेश प्रवक्ता

बिलासपुर 08 अप्रैल 2022।बिलासपुर कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में  सरकार  में आने से पहले गंगाजल की कसम खाकर घोषणा की थी कि प्रदेश में धान किसानों से 25 सौ रुपये में खरीदेंगे परंतु आज किसानों को 24 सौ 50 रुपए प्रति क्विंटल की दर से दिया जा रहा है। प्रति क्विंटल ₹50 की कांटा मारी की जा रही है । जिसे आम आदमी पार्टी बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगी।
किसानों के साथ अन्याय नहीं होने देगी, और किसानों के लिए लड़ेगी।

 आपको विदित हो कि सरकार ने एक और वादा किया था कि सत्ता में आते ही सरकार 2 साल का बकाया बोनस भी देगी। परंतु वह भी अभी तक प्राप्त नहीं हुआ है। वर्तमान में धान के बोरे के लिए किसान भाइयों  को परेशान होना पड़ा है ।इसके उपरांत एकमुश्त ना देकर चार किस्तों में देने की परंपरा बनाकर सरकार ने जनता को ठगा। इसके बावजूद अब सरकार की नीयत और खराब हो चुकी है, उन्होंने ₹50 प्रति क्विंटल की कटौती करके अपना नापाक चेहरा उजागर कर दिया है। जिससे किसान व्यथित है ,परेशान है। किसान अपना दर्द किसे बताएं। इस देश में किसानों को हमेशा ठगा जा रहा है। 

 छत्तीसगढ़ सरकार के मुख्यमंत्री भुपेश बघेल अपने आप को किसान कहते हैं परंतु वह  किसान हितैषी नहीं है, किसान विरोधी है। राज्य के किसान के साथ अन्याय होना ,यह साबित करता है कि भूपेश बघेल सरकार सिर्फ दिखावे का नाटक कर किसानों को भी छल रही है।  कथनी और करनी में ज़मीन आसमान का अंतर है।

प्रदेश के सह संयोजक सूरज उपाध्याय कहते है कि छत्तीसगढ़ सरकार ने अभी चल रहे खैरागढ़ चुनाव के लिए खर्च को वसूलने के लिए ₹50 की कटौती की है,ऐसा ही प्रतीत होता है।

प्रदेश प्रवक्ता व पेशे से अधिवक्ता प्रियंका शुक्ला कहती है कि राज्य में चौतरफा आंदोलन चल रहे है लेकिन सरकार के पूरे मंत्रिमंडल खैरागढ़ उपचुनाव में बैठे हुए हैं। जनता से उनका कोई सरोकार नहीं है, राज्य में किसान, युवा, आदिवासी किसान, महिला, अनियमित कर्मचारी, विद्युत कर्मचारी, आदि सब के सब परेशान है।

आम आदमी पार्टी 15 दिन का अल्टीमेटम देती है कि जितने किसानों का पैसा कटौती करके भेजा गया है। उसे तत्काल सरकार उनके खाते में डालें नहीं तो आम आदमी पार्टी द्वारा पूरे प्रदेश में किसानों के साथ मिलकर उग्र आंदोलन किया जाएगा।

वहीं आम आदमी पार्टी की नेत्री दुर्गा झा ने कहा कि विगत दिनों  हजारों महिला किसानों ने 11 सूत्रीय मांग के साथ प्रदेश स्तरीय रैली निकाली तथा धरना प्रदर्शन करते हुए सत्याग्रह किया था। महिला किसानों का आरोप है कि करणी कृपा स्टील एवं पावर प्लांट का निर्माण अवैध तरीके से आदिवासी भूमि पर किया जा रहा है​ जिसे प्रशासनिक संरक्षण हासिल है।

यह आंदोलन महासमुंद के नेशनल हाईवे में स्थित गांव तुमगांव,सिरपुर, पटेवा, खल्लारी, महासमुंद आदि क्षेत्रों की महिला किसान पिछले 40 दिनों से लगातार धरना प्रदर्शन कर रही हैं तथा कृषि भूमि, वन भूमि, काबिल कास्त भूमि, आदिवासी भूमि में गैर कानूनी ढंग से करणी कृपा स्टील एवं पावर प्लांट का जो निर्माण किया जा रहा है, उसके विरोध में कौंवाझर हाईवे में अखण्ड सत्याग्रह चल रहा है।
महिला किसानों  ने अपनी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर जिलाधीश कार्यालय में महामहिम राष्ट्रपति, राज्यपाल,मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव के नाम पत्र भी सौंपा है। 
दुर्गा झा ने आगे कहा कि सरकार संविधान में आदिवासी भूमि की धारा 170(ख) का उल्लंघन कर रही है जो कि अपराध है। बावजूद इसके इन महिला किसान सत्याग्रहियों की मांगों के प्रति सरकार के कानों में जूं तक नहीं रेंगा है।  ये निरंकुश सरकार जनहिताय और किसान विरोधी है। अगर राज्य सरकार इन महिला किसानों की मांगे पूरी नहीं कि जाति है तो आम आदमी पार्टी राज्य स्तरीय बड़ा आंदोलन करेगी।

Post a Comment

0 Comments