Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

बिग ब्रेकिंग:सिविल लाइन थाने के सामने मिली अज्ञात युवक की लाश...,पुलिस की जांच जारी....




बिलासपुर 08 अप्रैल 2022।बिलासपुर आज रात करीब 8 से 8:30 के बीच शहर के बीचों बीच  स्थित थाना  सिविल लाइन के सामने एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने की खबर से थाने में हड़कंप मच गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक आज  उस समय थाना में हड़कप मच गया जब आसपास के जाने वाले लोगों ने सिविल लाइन थाने के सामने पुलिस लाइन गेट में एक अज्ञात लाश को देखा, थाना के आसपास में दुकान लगाने वाले लोगों से मिली जानकारी के अनुसार दोपहर से अज्ञात व्यक्ति वहां पर पड़ा हुआ था और उस समय वह जीवित था।

किसी के द्वारा उक्त अज्ञात व्यक्ति की ओर ध्यान नही दिया गया जिससे कि  समय के साथ ही उसकी मृत्यु हो गई बरहाल सिविल लाइन थाना की पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है और अज्ञात लाश को पोस्टमार्टम के लिए सिम्स ले जाने की तैयारी की जा रही है।जिसके बाद अज्ञात युवक की पहचान करने की कोशिश की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments