Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

प्रदेश प्रवक्ता प्रियंका शुक्ला के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ टैक्स बार काउंसिल के उपाध्यक्ष खगेश चंद्राकर सहित अन्य साथीगण आम आदमी पार्टी परिवार में हुए शामिल...



नीलोत्पल शुक्ला (पूर्व जिला संयोजक, बिलासपुर ) व   प्रदेश प्रवक्ता प्रियंका शुक्ला अधिवक्ता, प्रदेश यूथ विंग के सह सचिव अनिलेश, नुरुल हुदा (ब्लॉक प्रभारी)की उपस्थिति में टैक्स बार काउंसिल के पदाधिकारी सहित अन्य AAP में शामिल

बिलासपुर 27 मार्च 2022।बिलासपुर सीएलसी प्लाजा के कार्यालय में आप प्रदेश प्रवक्ता प्रियंका शुक्ला के नेतृत्व में छतीसगढ़ टैक्स बार काउंसिल के उपाध्यक्ष खगेश चंद्राकर, व उनके साथीगण बाबूलाल कश्यप, अमृत पटेल, अनिल पाठक, व उम्मीद वेलफेयर फाउंडेशन छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष दीपक तिवारी को आज आम आदमी पार्टी में प्रवेश दिलाया गया।
प्रियंका शुक्ला द्वारा खगेश चंद्राकर को टोपी लगाकर पार्टी में प्रवेश करवाया गया।

 यूथ विंग के प्रदेश के सह सचिव अनिलेश मिश्रा ,नूरुल हुदा (ब्लाक प्रभारी )नीरज शर्मा के द्वारा नये साथियो को आनलाईन सदस्यता अभियान से भी जोडा गया है, व सदस्यता अभियान। चलाए जाने के लिए आगे कैसे काम किया जाना है, वो भी जानकारी दी गई।

पूर्व जिला संयोजक, बिलासपुर नीलोत्पल शुक्ला व प्रदेश प्रवक्ता प्रियंका शुक्ला के साथ नए साथियो की चर्चा हुई, जिसमे आगामी दिनों में भी शामिल नए साथियो के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोगो को जोड़ने का लक्ष्य चर्चा के तय हुआ।

AAP में नए जुड़ने वाले साथियो में से छत्तीसगढ़ टैक्स बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष खगेश चंद्राकार, उम्मीद वेलफेयर फाउंडेशन के अध्यक्ष दीपक तिवारी,अनिल पाठक,अमृत लाल पटेल,बाबूलाल कश्यप शामिल हुए।

शामिल व्यक्तियो के साथ आये अन्य सहयोगी साथियो से भी आम आदमी पार्टी को लेकर चर्चा हुई, सबने दिल्ली के कामो को सराहा और छत्तीसगढ़ में एक विकल्प की तरह उभरा हुआ विकल्प के तौर पर पार्टी के प्रति अपनी सहमति व्यक्त की है।

Post a Comment

0 Comments