बिलासपुर 2 सितंबर 2021। आज जनपद पंचायत बिल्हा में सभापति का चुनाव हुआ। जिसमें सभापति के चार पदों पर नियुक्ती की गई।
बिल्हा जनपद पंचायत में स्वास्थ्य महिला एवं बाल विकास कल्याण समिति के सभापति लुकेश्वरी यादव, भारती रजक खनिज एवं राजस्व, अनीश धीवर वन संपदा, आरती पटेल निःशक्तजन एवम परिवार कल्याण के सभापति चुने गए।
जनपद अध्यक्ष राधिका जितेन्द्र जोगी, उपाध्यक्ष विक्रम सिंह , सुभाषीनि कमल मरावी, डॉ. लक्ष्मण यादव, शिवानंद, दिलहरण , सोमेश तिवारी, डॉ. रामकुमार , इंद्रजीत , नरेश जायसवाल युवा मोर्चा मीडिया प्रभारी, अमित ,आशु, मनीष, लक्ष्मण वर्मा ,जितेंद्र,परमेश्वर , केतन व जनपद के सभी सदस्य एवं भारतीय जनता पार्टी के सभी सदस्य उपस्थित रहे।
0 Comments