महासमुंद्र। छत्तीसगढ राज्य में अनलाॅक के बाद से अन्य राज्य से आवाजाही बढ जाने से सीमावर्ती राज्य ओडिशा से लगातार अवैध मादक पदार्थ गांजा का परिवहन महासमुंद्र के रास्ते किये जाने की सूचना पर महासमुंद्र पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने समस्त थाना/चौकी प्रभारियों कोे नशीले पदार्थ, अवैध शराब तथा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करने वाले लोगो के खिलाफ कार्यवाही तथा सघन चेकिंग अभियान करने हेतु निर्देशित किया गया था।
इसी बीच पुलिस अधीक्षक महासमुंद्र को मुखबीर से सूचना मिली कि ओड़िशा से अवैध मादक पदार्थ गांजा का बडा खेप एक आयशर ट्रक में ओडिशा से महासमुंद्र होते हुये उत्तर प्रदेश व दिल्ली की ओर जाने वाला है। जिस पर तत्काल पुलिस अधीक्षक महासमुंद्र के द्वारा थाना कोमाखान प्रभारी सिद्धेश्वर प्रताप सिंह को कार्यावाही करने हेतु निर्देशित किया व महासमुंद्र जिले में प्रवेश करने वाले समस्त पाईंटों पर भी बल तैनात कर संदिग्ध वाहन की जांच कर रही थी तभी खरियाररोड़ की तरफ से एक आयशर 06 चक्का ट्रक क्रमांक OD 02 U 7795 महासमुंद्र की ओर आ रही थी। मुखबिर की सूचना के अनुसार एक आयशर ट्रक टेमरी नाका के पास पहुचा टेमरी नाका के पास घेराबंदी कर रोका गया।
रोकने के पश्चात् एक व्यक्ति वाहन से उतर कर खेतों की तरफ भागने लगा। जिसे पुलिस की टीम द्वारा घेराबंदी कर पकडा गया। जिससे नाम पता पुछने पर अपना नाम अतिश कुमार सिंह पिता उमाशंकर सिंह उम्र 23 वर्ष सा. वार्ड नं. 11 कृपाराम का डेरा शिवपुर डियर नुम्बेरी थाना हरदेव सिंह का डेरा जिला बलिया उत्तर प्रदेश तथा चालक अपना नाम हरिलाल उर्फ हीरालाल पिता रघुनाथ राम उम्र 35 वर्ष सा. ग्राम सासामुसा थाना कोचईकोट जिला गोपालगंज, बिहार का होना बताये। जिनसे ओड़िशा आने का कारण व ट्रक में क्या लोड है पूछे जाने पर टाल मटोल व गोलमोल जवाब देने लगे जवाबो में विभिन्नता एवं असमानता पाये जाने पर संदेह प्रतीत हुआ जिसके आधार पर वाहन की तलाशी ली गई तो वाहन में गोभी सब्जियों से पुरा भरा हुआ था।
संदेह होने पर जिनको हटाकर वाहन की चेकिंग की गई तो उसमें उपर पुरी तरह से गोभी सब्जी भरी हुई थी गोभी को हटाने के बाद नीचे बोरीयों में कुछ भरा हुआ मिला संदेह होने पर जिसे खोलकर देखने पर अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला। कुल 52 बोरीयों में 1300 किलो मादक पदार्थ गांजा मिला। वाहन पर अवैध गांजा परिवहन करते पाये जाने पर मौके पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर 13 क्विंटल गांजा को वाहन सहित जप्त किया गया। आरोपी से गांजा के संबंध में पूछताछ करने पर उड़िसा से लाना और उत्तर प्रदेश ले जाना बताया गया। आरोपियों द्वारा भारी मात्रा में गांजा परिवहन किये जाने पर आरोपीओं के विरूद्ध धारा 20(ख) एन0डी0पी0एस0 के तहत कार्यवाही किया जा रही है।महासमुंद्र पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जिले में लगातार अवैध गांजा परिवहन के विरूद्ध कार्यवाही की जा रही है यह कार्यवाही मादक पदार्थ पर की गयी अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही है।
इस सम्पूर्ण कार्यवाही महासमुंद्र पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के मार्गदर्शन में अति0 पुलिस अधीक्षक मेघा टेम्भुरकर साहू एवं अनु0अधिकारी (पु) लितेश सिंह के निर्देशन में थाना प्रभारी कोमाखान सिद्धेश्वर प्रताप सिंह, सउनि रनसाय मिरी, प्रआर जागेश्वर ठाकुर आर. कुलेश्वर साहू, सेवाराम ध्रुव, कृष्णा पटेल, संतोष सांवरा, गणेश्वर ठाकुर, बिंटू हरबंस, सालिक राम ध्रुव, उत्तम ठाकुर की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
गिरफ्तार आरोपी तस्कर..
01. अतिश कुमार सिंह पिता उमाशंकर सिंह उम्र 23 वर्ष सा. वार्ड नं. 11 कृपाराम का डेरा शिवपुर डियर नुम्बेरी थाना हरदेव सिंह का डेरा जिला बलिया उत्तर प्रदेश।
02. चालक सीट पर बैठा व्यक्ति अपना नाम हरिलाल उर्फ हीरालाल पिता रघुनाथ राम उम्र 35 वर्ष सा. ग्राम सासामुसा थाना कोचईकोट जिला गोपालगंज, बिहार।
0 Comments