Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

ब्रेकिंग: बिलासपुर जिले में 24 मई तक बढ़ा लॉकडाउन,कलेक्टर सारांश मित्तर ने जारी किया आदेश....,देखे आदेश की कॉपी किसे मिली छूट, क्या रहेगा बंद



बिलासपुर"नीरज शुक्ला"14 मई 2021। बिलासपुर जिले बढ़ते करोना को देखते हुए में विगत एक महीने से लॉक डाउन लगाया गया है। 15 मई तक लगे लॉकडाउन की अवधि को जिला प्रशासन ने फिर एक बार बढ़ाते हुए आगामी 24 मई की रात 12:00 बजे तक कर दिया है।
कुछ छूट के साथ लॉकडाउन में फिर एक बार विस्तार किया गया है। कुछ दिनों से बिलासपुर जिले में लगातार कोरोना संक्रमण के मामले कम होते जा रहे हैं। इसके साथ ही कोरोना से होने वाली मृत्यु का आंकड़ा भी कम होता जा रहा है। लेकिन कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए और कोरोना को कंट्रोल करने के लिए जिला प्रशासन ने लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला लिया है।जिला प्रशासन ने जारी आदेश में गली मोहल्ले कॉलोनियों में एकल किराना, अंडा, पोल्ट्री, मछली, मटन की दुकानों को अधिकतम शाम 4 बजे तक खोलने की छूट दी है। लेकिन मॉल बाजार और भीड़भाड़ वाले इलाके की दुकानों को पूरी तरह बंद रखा गया है।इसके अलावा निजी कार्य निर्माण और औद्योगिक संस्थानों में कार्य निर्माण को समयावधि के साथ शाम 5 बजे तक कार्य संचालित करने कि छूट दी गई है। इसके अलावा बिलासपुर जिला प्रशासन ने रविवार को व्यवसायिक गतिविधियों को प्रतिबंधित कर संपूर्ण लॉकडाउन रखने का आदेश जारी किया है। केवल अत्यावश्यक चीजों जैसे मेडिकल, पेट्रोल पंप,अस्पताल, पशु चिकित्सालय जैसे ही महत्वपूर्ण सेवाएं ही संचालित की जा सकेंगी।

Post a Comment

0 Comments