बिलासपुर 07 मई 2025।बिलासपुर गर्मी के मौसम में जब हर कोई आम के स्वाद का आनंद ले रहा है, ऐसे में "परिवर्तन - एक आशा की किरण" संस्था ने एक अनोखी और रचनात्मक पहल करते हुए "मैंगो क्वीन प्रतियोगिता" का आयोजन किया। इस आयोजन की संस्थापिकाएं श्रीमती किरण पाठक और प्रीति ठक्कर हैं, जिन्होंने महिलाओं को घर बैठे अपनी प्रतिभा दिखाने और आम जैसे लोकप्रिय फलों के साथ रचनात्मक व्यंजन प्रस्तुत करने का मंच प्रदान किया।
यह प्रतियोगिता केवल एक रेसिपी प्रतियोगिता नहीं रही, बल्कि यह एक ऐसा मंच बना जहां महिलाओं ने अपनी कल्पनाशक्ति, पाक कला, प्रस्तुतीकरण और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी को साझा किया। इसमें छत्तीसगढ़ के साथ-साथ मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र की प्रतिभागी महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रतिभागियों को आम पर आधारित डिशेज़, डेज़र्ट्स, हेल्थ ड्रिंक्स, रचनात्मक प्रेजेंटेशन और वीडियो या फोटो के माध्यम से प्रस्तुत करना था। सोशल मीडिया के माध्यम से हजारों दर्शकों ने इन प्रविष्टियों को सराहा और भाग लेने वालों का उत्साहवर्धन किया।
विजेताओं की सूची और सम्मान
कड़े मुकाबले के बाद निर्णायक मंडल ने विभिन्न श्रेणियों में विजेताओं की घोषणा की, जो इस प्रकार हैं:
मुख्य खिताब
सीज़न ऑफ द मैंगो क्वीन: जयंती थवाईत, बिलासपुर
मैंगो क्वीन: कविता गुंदेचा, औरंगाबाद
लिटल प्रिंसेस ऑफ द मैंगो क्वीन: संध्या यादव, छत्तीसगढ़
मैंगो स्टार: सीमा जीवनानी
मैंगो मैजिक क्वीन: रेसा नूर
विशेष श्रेणियों में सम्मानित प्रतिभागी
निशा सक्सेना – मैंगो सनशाइन
अभिलाषा झा – द मैंगो दिवा
शेफाली पंडौले, इंदौर – क्वीन ऑफ मैंगो डिलाइट्स
स्वाति शर्मा – स्वीट सेंसेशन क्वीन
काजल नाथानी – द मैंगो दिवा
मन्नत वाधवानी, बिलासपुर – क्वीन ऑफ मैंगो क्रिएशन्स
नीना गारेवाल, बिलासपुर – मैंगो मार्वल
ट्विंकल अदवाणी – मैंगो रॉयल्टी क्वीन
स्वाति माहेश्वरी, दुर्ग – मैंगो ग्लैमर प्रिंसेस
नेहा डोडजा – मैंगो स्वीटनेस क्वीन
कोमल मेलवानी – मैंगो ग्लैमर क्वीन
आयोजकों की प्रतिक्रिया
संस्था की संस्थापक किरण पाठक ने कहा,"यह प्रतियोगिता महिलाओं के भीतर छिपी रचनात्मकता को उजागर करने का एक प्रयास था। जिस तरह से महिलाओं ने आम के साथ नए व्यंजन बनाए और अपनी कलात्मकता प्रदर्शित की, वह प्रशंसनीय है।"
प्रतियोगिता को सफल बनाने में सहयोगियों की भूमिका
इस आयोजन को सफल बनाने में वसुधा शर्मा और अंजलि दुबे का विशेष सहयोग रहा, जिन्होंने तकनीकी सहायता, प्रविष्टियों के मूल्यांकन और आयोजन प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
0 Comments