बिलासपुर 17 अगस्त 2025।बिलासपुर थाना सिविल लाइन पुलिस ने स्वतंत्रता दिवस के दिन कुदुदंड क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले छह बदमाशों को गिरफ्तार कर सख़्त कार्रवाई की है। युवकों द्वारा आपसी विवाद के दौरान एक बुज़ुर्ग व्यक्ति से मारपीट किए जाने से क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया था। पुलिस की तत्परता और दृढ़ता से न केवल घटना को नियंत्रित किया गया बल्कि लोगों का पुलिस पर भरोसा भी और मजबूत हुआ है।
15 अगस्त 2025 को कुदुदंड के मवेशी रोड में बैठने की बात को लेकर कुछ युवकों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ते-बढ़ते हिंसक हो गया और आरोपियों ने एक बुज़ुर्ग व्यक्ति को निशाना बनाकर मारपीट की। घटना की सूचना मिलते ही थाना सिविल लाइन पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची और स्थिति को काबू में किया।पुलिस ने सभी आरोपियों को मौके से पकड़कर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की और उन्हें माननीय कार्यपालिक दंडाधिकारी के समक्ष पेश किया। इस सख़्ती ने यह साफ़ कर दिया कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।
गिरफ्तार आरोपी
1. शनि यादव पिता पंचराम यादव, उम्र 20 वर्ष, निवासी चांदनी चौक, कुदुदंड
2. अवि यादव पिता स्व. सुरेश यादव, उम्र 19 वर्ष, निवासी चांदनी चौक, कुदुदंड
3. वैभव होलकर पिता पंकज होलकर, उम्र 28 वर्ष, निवासी चांदनी चौक, कुदुदंड
4. नवीन तिवारी पिता राजाराम तिवारी, उम्र 21 वर्ष, निवासी चांदनी चौक, कुदुदंड
5. आकाश राव पिता राजू राव, उम्र 19 वर्ष, निवासी चांदनी चौक, कुदुदंड
6. सुजल श्रीवास पिता किशोर श्रीवास, उम्र 20 वर्ष, निवासी चांदनी चौक, कुदुदंड
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह बिलासपुर ने इस मामले पर सख़्त रुख अपनाते हुए कहा कि – शांति-व्यवस्था भंग करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
पुलिस लगातार गश्त और निगरानी के माध्यम से असामाजिक तत्वों पर पैनी नज़र बनाए हुए है।आम जनता की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और अपराधियों पर कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी।कुदुदंड क्षेत्र के स्थानीय निवासियों ने पुलिस की तत्परता की सराहना की। लोगों का कहना है कि यदि पुलिस इतनी तेज़ी से कार्रवाई न करती तो विवाद और बढ़ सकता था। पुलिस की कड़ी कार्रवाई से असामाजिक तत्वों में भय और आमजन में सुरक्षा की भावना बढ़ी है।
0 Comments