Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

एसएसपी रजनेश सिंह के नेतृत्व में बिलासपुर पुलिस का उत्कृष्ट प्रदर्शन, स्वतंत्रता दिवस पर हुए सम्मानित...

बिलासपुर 16 अगस्त 2025।बिलासपुर 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस परेड ग्राउंड बिलासपुर में आयोजित भव्य कार्यक्रम में बिलासपुर पुलिस के उन अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने अपने विभागीय दायित्वों का निर्वहन बेहतर, उत्कृष्ट और त्वरित कार्यवाही के साथ किया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह आईपीएस के कुशल मार्गदर्शन और निर्देशन में पुलिस विभाग ने कई उल्लेखनीय सफलताएँ हासिल की हैं। इसी क्रम में मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

परेड में एनसीसी, एनएसएस, स्काउट-गाइड एवं पुलिस बल की टुकड़ियों ने प्रभावशाली मार्च-पास्ट प्रस्तुत किया। इसके साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने आयोजन को और भी यादगार बना दिया।

सम्मानित अधिकारी-कर्मचारी

निमितेश सिंह (नगर पुलिस अधीक्षक, सिविल लाइन) – एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत प्रभावी कार्रवाई एवं तस्करी रोकने में सफलता

निरीक्षक अजहरउद्दीन (एसीसीयू) – सायबर ठगी व धोखाधड़ी मामलों में आरोपियों की गिरफ्तारी

निरीक्षक निलेश पाण्डेय (थाना प्रभारी सरकंडा) – थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण

निरीक्षक स्वेता मिश्रा गौरहा (विधि शाखा) – न्यायालयीन कार्यों में उत्कृष्ट सहयोग

उप निरीक्षक राज सिंह (चौकी प्रभारी बेलगहना) – अपहृत शिशु को सुरक्षित परिजनों तक पहुँचाना

आरक्षक विकास राम (एसीसीयू) – 238 ऑनलाइन फ्रॉड प्रकरणों में पीड़ितों को राशि वापस दिलाना

आरक्षक घनश्याम तिवारी (जिला विशेष शाखा) – खुफिया व विशेष शाखा कार्यों में सफलता

आरक्षक नाहिद हुसैन (यातायात) – सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करना

तथा अन्य अधिकारी-कर्मचारी – अपराधों की जांच, डायल-112 संचालन, रिकॉर्ड संधारण, न्यायालयीन कार्यवाही और कल्याणकारी कार्यों में सराहनीय योगदान रहा है।

पिछले कार्यकाल में बिलासपुर पुलिस ने नशा तस्करी पर नकेल कसने, ऑनलाइन साइबर फ्रॉड के पीड़ितों को राहत दिलाने, गंभीर अपराधों के आरोपियों की त्वरित गिरफ्तारी, यातायात व्यवस्था सुधारने और कानून-व्यवस्था मजबूत करने जैसे कई अहम क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं।मुख्य अतिथि ने कहा कि –“बिलासपुर पुलिस ने जनता का विश्वास अर्जित किया है और यह टीमवर्क व एसएसपी रजनेश सिंह के सशक्त नेतृत्व का परिणाम है।”

Post a Comment

0 Comments