बिलासपुर 11 नवंबर 2026।बिलासपुर लोक आस्था और सूर्य उपासना का महापर्व छठ इस वर्ष अरपा नदी के तट पर पूरे श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। 13 से 16 नवंबर तक आयोजित होने वाले चार दिवसीय छठ महापर्व को लेकर छठ घाट पर तैयारियां तेज हो गई हैं। श्रद्धालुओं की संभावित भारी भीड़ को देखते हुए कलेक्टर संजय अग्रवाल और एसएसपी रजनेश सिंह ने सोमवार को छठ घाट का निरीक्षण किया, इस दौरान उन्होंने आयोजन समिति के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की और संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए,कलेक्टर संजय अग्रवाल ने कहा कि छठ पर्व आस्था के साथ स्वच्छता, अनुशासन और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का संदेश देता है।
घाट पर पहुंचने वाले प्रत्येक श्रद्धालु की सुविधा और सुरक्षा प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने नगर निगम को घाट की साफ-सफाई, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, स्वच्छ शौचालय और सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने को कहा,उन्होंने नदी में स्नान और अर्घ्य देने वाले स्थानों को सुरक्षित बनाने, गहरे पानी वाले हिस्सों में बैरिकेडिंग और चेतावनी संकेत लगाने तथा प्राथमिक उपचार एवं आपातकालीन सहायता की व्यवस्था रखने के निर्देश भी दिए,वहीं एसएसपी रजनेश सिंह ने कहा कि छठ पर्व के दौरान पुलिस की विशेष निगरानी रहेगी, घाट के प्रवेश और निकास मार्गों, भीड़भाड़ वाले स्थानों तथा पार्किंग स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था बनाई जाएगी, यातायात सुचारू रखने के साथ आपातकालीन वाहनों के लिए रास्ता सुरक्षित रखने के निर्देश दिए गए, उन्होंने श्रद्धालुओं से पुलिस और स्वयंसेवकों के निर्देशों का पालन करने की अपील की,आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रवीण झा ने बताया कि प्रशासन और नगर निगम के सहयोग से तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
समिति के स्वयंसेवक श्रद्धालुओं की सहायता और मार्गदर्शन के लिए तैनात रहेंगे, उन्होंने लोगों से घाट की स्वच्छता बनाए रखने की अपील की,निरीक्षण एवं बैठक में एडीएम शिवकुमार बनर्जी सहित प्रशासन, पुलिस, नगर निगम के अधिकारी तथा समिति के सदस्य एसके सिंह, अभय नारायण राय, धर्मेंद्र दास, विनोद सिंह, ए.के. कंठ, राम प्रताप सिंह, सुधीर झा, धनंजय झा, रौशन सिंह, अर्जुन सिंह, प्रशांत सिंह, कुमुद रंजन सिंह सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
0 Comments