Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

थाना प्रभारी तोप सिंह नवरंग की सटीक रणनीति से अवैध शराब कारोबारी पर शिकंजा, 34.240 बल्क लीटर शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार...



बिलासपुर 11 नवंबर 2026।बिलासपुर शहर में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए सिटी कोतवाली पुलिस लगातार सक्रिय नजर आ रही है। पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत थाना प्रभारी निरीक्षक तोप सिंह नवरंग के नेतृत्व में पुलिस टीम ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए टिकरापारा के खटिक मोहल्ला में अवैध शराब बिक्री का मामला पकड़ा है। पुलिस ने मौके से देशी और विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद कर 55 वर्षीय आरोपी संतोष खटिक को गिरफ्तार किया है।इस कार्रवाई में पुलिस ने कुल 34.240 बल्क लीटर शराब जब्त की है। बरामद शराब की कीमत 13,860 रुपये बताई गई है, जबकि बिक्री की नगद रकम 1,600 रुपये भी जब्त की गई। इस तरह पुलिस ने कुल 15,460 रुपये का मशरूका अपने कब्जे में लिया है।

पुलिस के अनुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक गगन कुमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी तोप सिंह नवरंग ने थाना क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर नजर रखने के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया था। इसी का परिणाम रहा कि 10 नवंबर 2026 को पुलिस को टिकरापारा के खटिक मोहल्ला में एक व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से देशी और विदेशी शराब बेचने की सूचना मिली थी।
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ने पुलिस टीम को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए, टीम ने गवाहों की मौजूदगी में बताए गए स्थान पर दबिश दी, जहां संतोष खटिक पिता स्व. कामता खटिक (55 वर्ष) को शराब बिक्री करते पाया गया। तलाशी में 40 बोतल सिम्बा बीयर, 24 पाव देशी प्लेन शराब, 6 पाव ब्लेंडर्स प्राइड और 11 पाव अंग्रेजी व्हिस्की बरामद हुई,आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया। बाद में न्यायालय में पेश करने पर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया,थाना प्रभारी तोप सिंह नवरंग की सक्रियता, मुखबिर तंत्र के प्रभावी इस्तेमाल और त्वरित कार्रवाई से अवैध शराब कारोबार के खिलाफ पुलिस की मुहिम को मजबूती मिली है। ऑपरेशन प्रहार के तहत ऐसी कार्रवाई से अवैध कारोबारियों में कानून का भय पैदा करने का संदेश गया है।

Post a Comment

0 Comments