Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

प्लास्टिक मुक्त जंगल का संकल्प, वन्यजीव संरक्षण का संदेश,बोईरपड़ाव खोंधरा में जागरूकता अभियान...



बिलासपुर 06 अक्तूबर 2026।बिलासपुर प्रकृति एवं वन्यजीवों के संरक्षण के साथ पर्यावरण स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से वन परिक्षेत्र बिलासपुर अंतर्गत नेचर कैंप बोईरपड़ाव खोंधरा में वन्य प्राणी संरक्षण सप्ताह एवं सेवा संकल्प अभियान के तहत विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए, कार्यक्रम का आयोजन मुख्य वन संरक्षक मनोज पाण्डे, वन मंडल अधिकारी नीरज तथा उप वन मंडलाधिकारी टी.आर. मरई के मार्गदर्शन में किया गया है।

अभियान के दौरान प्लास्टिक मुक्त कैंपेन, व्यापक साफ-सफाई एवं वन्यजीव संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया, वन क्षेत्र और प्राकृतिक स्थलों में प्लास्टिक के बढ़ते उपयोग से होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए लोगों को प्लास्टिक का उपयोग कम करने तथा वन क्षेत्रों को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित किया गया,वन्य प्राणियों के प्राकृतिक आवास को सुरक्षित रखने और जंगलों में स्वच्छता बनाए रखने पर भी विशेष जोर दिया गया,कार्यक्रम में शामिल अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने स्वच्छता और वन्यजीव संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया गया है,अभियान के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि जंगल और वन्यजीवों का संरक्षण केवल वन विभाग की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सामूहिक जिम्मेदारी है। इसी क्रम में सोंठी सर्किल के विभिन्न विद्यालयों में भी वन्य प्राणी संरक्षण सप्ताह के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए,विद्यार्थियों के लिए क्विज प्रतियोगिता एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता कराई गई,प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चों को वन्यजीवों की उपयोगिता, जैव विविधता, पर्यावरण संरक्षण और प्राकृतिक संसाधनों के महत्व से अवगत कराया गया, विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर प्रकृति संरक्षण के प्रति अपनी समझ और संवेदनशीलता का प्रदर्शन किया,कार्यक्रम में वन परिक्षेत्र अधिकारी यशपाल वर्मा, उड़नदस्ता प्रभारी ऋतु साहू, स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, सफाई दीदियां, कोंडरा सर्किल प्रभारी नागेन्द्र मिश्रा सहित वन विभाग के समस्त परिसर रक्षक उपस्थित रहे,स्थानीय समुदाय, विद्यार्थियों और वन विभाग की संयुक्त भागीदारी से आयोजित यह अभियान स्वच्छ वन, सुरक्षित वन्यजीव और जागरूक समाज का संदेश देने वाला महत्वपूर्ण प्रयास रहा है।

Post a Comment

0 Comments