Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

माँ महामाया की ध्वजा यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, खपराखोल में ₹20 लाख के सामुदायिक भवन का भूमिपूजन...


बिलासपुर 14 अक्टूबर 2026।बिलासपुर शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला के नेतृत्व में निकाली जा रही माँ महामाया की भव्य ध्वजा यात्रा के चौथे दिन श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक समरसता का अद्भुत संगम देखने को मिला, माँ वैष्णोदेवी मंदिर नगौई से प्रारंभ हुई यात्रा में गाँव-गाँव माता के जयकारे गूँजते रहे, ग्रामीणों के आत्मीय स्वागत और श्रद्धालुओं की सहभागिता ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया..


माँ के दरबार में पूजा-अर्चना के बाद आगे बढ़ी यात्रा

चौथे दिन यात्रा का शुभारंभ ग्राम नगौई स्थित माँ वैष्णोदेवी मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ हुआ, इसके बाद माँ महामाया मंदिर में शीश नवाकर यात्रा आगे बढ़ी बैमा, धुरीपारा, पौसरा, माँ कोशगाई मंदिर, परसदा, सेमरा, सेमरी, भरारी और जलसों सहित विभिन्न पड़ावों पर श्रद्धालुओं ने ध्वजा यात्रा का उत्साहपूर्वक स्वागत किया, हर पड़ाव पर भक्ति और उल्लास का वातावरण नजर आया है।


खपराखोल में ₹20 लाख के सामुदायिक भवन का भूमिपूजन

यात्रा के दौरान ग्राम खपराखोल में विधायक सुशांत शुक्ला ने विधायक निधि से धुरी समाज के लिए 20 लाख रुपये की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन का भूमिपूजन किया,भवन बनने से समाज के लोगों को सामाजिक, सांस्कृतिक और पारिवारिक आयोजनों के लिए सुविधाजनक स्थान उपलब्ध होगा, धार्मिक यात्रा के बीच विकास कार्य की यह पहल सामाजिक सहभागिता और जनसेवा के संदेश को भी रेखांकित करती है।


परिवार की सहभागिता ने बढ़ाई यात्रा की आत्मीयता

ध्वजा यात्रा में विधायक सुशांत शुक्ला की धर्मपत्नी छाया शुक्ला, बहन श्वेता पांडेय शुक्ला और उनके दोनों बच्चे भी शामिल हुए, परिवार की उपस्थिति श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण का केंद्र रही। इस सहभागिता के माध्यम से नई पीढ़ी को धार्मिक परंपराओं, पारिवारिक संस्कारों और सनातन संस्कृति से जोड़ने का संदेश भी सामने आया है।

परसदा में मातृशक्ति का भव्य स्वागत

नगौई में सरपंच सुचिता सत्येंद्र गड़ेवाल, बैमा में सरपंच फत्तेलाल सूर्यवंशी और पौसरा में सरपंच प्रहलाद यादव के नेतृत्व में ग्रामीणों ने यात्रा का स्वागत किया। परसदा में सरपंच अजय टेगवर के नेतृत्व में सैकड़ों मातृशक्ति ने भव्य स्वागत कर उत्साह बढ़ाया,चौथे दिन की यात्रा जलसों होते हुए सेमरताल पहुँची, जहाँ रात्रि विश्राम हुआ,पाँचवें दिन यात्रा सेमरताल से प्रारंभ होकर गतौरी, भदोरियाखार, रमतला और कछार सहित निर्धारित पड़ावों से आगे बढ़ेगी, माँ महामाया की भक्ति और सामाजिक एकजुटता का संदेश देती यह यात्रा बेलतरा विधानसभा के गाँवों को आस्था के सूत्र में जोड़ रही है।

Post a Comment

0 Comments