Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

183 मीटर लंबी चुनरी यात्रा में उमड़ा मातृशक्ति का जनसैलाब, माता के जयकारों से गूंजा मस्तूरी क्षेत्र...



बिलासपुर 13 अक्टूबर 2026।मस्तूरी धार्मिक आस्था, उत्साह और मातृशक्ति की एकजुटता का अनुपम दृश्य मस्तूरी क्षेत्र में देखने को मिला, जहां धर्म जागरण की जिला संयोजक मातृशक्ति डॉ. सरिता भारद्वाज के नेतृत्व में ग्राम किरारी स्थित लटेश्वर नाथ मंदिर से भव्य चुनरी यात्रा निकाली गई, 183 मीटर लंबी चुनरी लेकर निकली इस यात्रा में हजारों मातृशक्तियों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों, बुजुर्गों, बच्चों और युवाओं ने सहभागिता की। माता के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा,यात्रा में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था, महिलाएं भक्ति भाव से चुनरी लेकर आगे बढ़ीं और माता के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की,आयोजन के माध्यम से धार्मिक चेतना, महिला शक्ति की एकजुटता और सामाजिक समरसता का संदेश दिया गया है।


183 मीटर लंबी चुनरी रही आकर्षण का केंद्र

यात्रा का प्रमुख आकर्षण 183 मीटर लंबी चुनरी रही, जिसे श्रद्धालुओं ने पूरे विधि-विधान और भक्तिभाव के साथ माता को अर्पित किया,डॉ. सरिता भारद्वाज के नेतृत्व में आयोजित यह कार्यक्रम मातृशक्ति की सहभागिता और सामूहिक आस्था का प्रतीक बना, यात्रा के दौरान जगह-जगह उत्साह और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला,कार्यक्रम में धर्म जागरण प्रमुख शंकर कुमार चंद्रा तथा संगठन की प्रांत संयोजिका मातृशक्ति राजश्री चतुर्वेदी सहित अन्य पदाधिकारी शामिल हुए, विभिन्न ग्राम पंचायतों के जनप्रतिनिधियों, सरपंचों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी आयोजन में सहयोग प्रदान किया है।


जनप्रतिनिधियों और महिलाओं की रही विशेष सहभागिता

आयोजन में दरीघाट की सरपंच ललिता संतराम कश्यपत, लिमलरा के सरपंच वस्त्रकार तथा किरारी के सरपंच तामेश सिंह ठाकुर का विशेष योगदान रहा। इसके अलावा धर्मेंद्र कोसले, विजय अंचल, विवेक त्रिपाठी, सौमित्र शुक्ला, कामता वर्मा, संदीप यादव, विजय सुमन, साहेब लाल कुर्रे, चंद्र प्रकाश निर्णेजक, बबलू राठौर और नागू प्रसाद सहित अनेक लोगों ने सहयोग किया,मातृशक्ति की ओर से मालती केवट, शीलू कामतोड़े और ममता यादव सहित सैकड़ों महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, बड़ी संख्या में ग्रामीणों की मौजूदगी ने आयोजन को सामूहिक उत्सव का रूप दिया है।

मंदिर परिसर में हुआ प्रसाद वितरण

चुनरी यात्रा के समापन पर पेंड्री मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए हलवा, पूड़ी और सब्जी का प्रसाद वितरित किया गया। श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर माता के प्रति अपनी आस्था प्रकट की, पूरे आयोजन में धार्मिक उत्साह के साथ सामाजिक एकता और आपसी सहयोग की भावना देखने को मिली,मस्तूरी क्षेत्र की इस भव्य चुनरी यात्रा ने मातृशक्ति की सामूहिक भागीदारी, धार्मिक श्रद्धा और समाज को एकजुट करने की भावना को प्रमुखता से सामने रखा।

Post a Comment

0 Comments