Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

एक छत के नीचे सजा देशभर के हैंडलूम का रंगीन संसार...,बिलासपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष अजीत मिश्रा ने फीता काट कर किया उद्घाटन...

बिलासपुर 09 सितम्बर 2026।बिलासपुर शहर के राघवेंद्र राव सभा भवन में मंगलवार को देशभर की पारंपरिक वस्त्र कलाओं और आधुनिक फैशन का अनूठा संगम देखने को मिला, यहां ‘ऑल इंडिया हैंडलूम फेब-2026’ प्रदर्शनी में अलग-अलग राज्यों और क्षेत्रों के प्रसिद्ध हैंडलूम उत्पाद एक ही छत के नीचे सजाए गए हैं। बिलासपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष अजित मिश्रा ने प्रदर्शनी का शुभारंभ किया, उद्घाटन के बाद अतिथियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और यहां उपलब्ध उत्पादों की विविधता की सराहना की,प्रदर्शनी में बनारसी साड़ी, जयपुरी सूट, लखनवी चिकन टॉप और मेरठ की खादी कुर्ती-पजामा विशेष आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। महिलाओं के लिए टी-शर्ट, टॉप, जींस, प्लाजो सेट, कॉटन पैंट, नाइटी और फैंसी टॉप की विभिन्न डिजाइन उपलब्ध हैं। वहीं बच्चों, युवाओं, पुरुषों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए भी पसंद और जरूरत के मुताबिक रंगों व डिजाइनों की बड़ी रेंज रखी गई है।

घर सजाने के लिए भी खास रेंज

प्रदर्शनी में केवल पहनावे ही नहीं, बल्कि घर की सजावट और रोजमर्रा के उपयोग की वस्तुओं की भी विस्तृत श्रृंखला उपलब्ध है। जयपुरी बेडशीट, साड़ी दोहर, हैंडलूम दरी, दोहर, कुशन कवर, सोफा कवर, टेबल कवर, पर्दे, कंबल और फैंसी रजाई लोगों को आकर्षित कर रहे हैं। इसके अलावा हैंडलूम बैग भी यहां उपलब्ध हैं।
हैंडलूम फेब के संचालक इरफान अहमद ने बताया कि प्रदर्शनी का उद्देश्य विभिन्न राज्यों की प्रसिद्ध वस्त्र शैलियों और हैंडलूम उत्पादों को ग्राहकों तक एक ही स्थान पर पहुंचाना है। ग्राहकों की पसंद को ध्यान में रखते हुए महिलाओं, पुरुषों और बच्चों के लिए अलग-अलग वैरायटी उपलब्ध कराई गई है।

परंपरा के साथ आधुनिक फैशन का मेल

प्रदर्शनी में पारंपरिक बनारसी और जयपुरी वस्त्रों की खूबसूरती जहां लोगों को आकर्षित कर रही है, वहीं आधुनिक डिजाइन के टॉप, जींस और प्लाजो युवाओं की पसंद बने हुए हैं। एक ही स्थान पर अलग-अलग आयु वर्ग के लोगों के लिए उपलब्ध विकल्प प्रदर्शनी को खास बना रहे हैं। उद्घाटन अवसर पर प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष विजय क्रांति तिवारी, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र गहवई, कार्यकारिणी सदस्य कैलाश यादव, वरिष्ठ पत्रकार गणेश विश्वकर्मा, रवि शुक्ला, जितेंद्र रात्रे, सैय्यद जफर, सादाब खान, नीरज शुक्ला सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments