Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

बेलतरा में साय-साय विकास, ₹1.56 करोड़ के 20 कार्य मंजूर, गांवों में मजबूत होगी सड़क-नाली की सुविधा...



बिलासपुर, 8 सितंबर 2026 बिलासपुर बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को लगातार मिल रही स्वीकृतियों के बीच ग्रामीण अंचलों को एक और बड़ी सौगात मिली है। विधायक सुशांत शुक्ला के प्रयासों से विभिन्न ग्राम पंचायतों में 20 विकास कार्यों के लिए ₹155.60 लाख यानी करीब ₹1.56 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की गई है। इन कार्यों से गांवों में सड़क, नाली, मुक्तिधाम, अहाता और मंच जैसी मूलभूत सुविधाओं को मजबूती मिलेगी, छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण के माध्यम से स्वीकृत कार्यों में सीसी रोड और नाली निर्माण को प्रमुखता दी गई है। ग्राम पंचायत उरतुम में ₹10 लाख की लागत से नाली निर्माण, परसाही में ₹17.80 लाख के सीसी रोड और नाली कार्य, नगोई में ₹10 लाख से दो मुक्तिधाम, फरहदा में ₹11.20 लाख से सीसी रोड और मंच निर्माण तथा लगरा में ₹13 लाख के दो सीसी रोड कार्य शामिल हैं।
इसी तरह खैरा-(ल) में ₹7.80 लाख, लोफंदी में ₹13 लाख, जलसो में ₹10 लाख, गतौरी में ₹5 लाख और सेंदरी में ₹7 लाख के विकास कार्य स्वीकृत हुए हैं। मटियारी में ₹10.40 लाख, रमतला में ₹20 लाख तथा कछार में ₹20.40 लाख के कार्यों को मंजूरी मिली है। इनमें कई स्थानों पर 200 से 500 मीटर तक सीसी रोड निर्माण के कार्य शामिल हैं।
“साय सरकार में बेलतरा में साय-साय हो रहा विकास”
विधायक सुशांत शुक्ला ने स्वीकृतियों के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार जताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में विकास कार्यों को नई गति मिली है। उन्होंने कहा कि “साय सरकार में बेलतरा विधानसभा में साय-साय विकास कार्य स्वीकृत हो रहे हैं। गांव-गांव तक सड़क, नाली और अन्य मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है।”
उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की जरूरतों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के प्रस्तावों के आधार पर विकास कार्यों को स्वीकृति दिलाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इन कार्यों के पूरा होने से ग्रामीणों को बेहतर आवागमन और आवश्यक नागरिक सुविधाएं मिलेंगी, विधायक ने कहा कि बेलतरा के प्रत्येक गांव को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना उनका संकल्प है और आने वाले समय में भी क्षेत्र के लिए विकास कार्यों की स्वीकृति का सिलसिला जारी रहेगा।

Post a Comment

0 Comments