Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

स्वच्छ भारत के संकल्प को मिली नई ऊर्जा, एसईसीएल में ‘स्वच्छता पखवाड़ा 2026’ का शुभारंभ, सीएमडी ने दिलाई स्वच्छता शपथ...


बिलासपुर 17 जून 2026।बिलासपुर भारत सरकार के स्वच्छ भारत मिशन के तहत आयोजित ‘स्वच्छता पखवाड़ा 2026’ का शुभारंभ दक्षिण पूर्वी कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) मुख्यालय में स्वच्छता शपथ के साथ किया गया। 16 जून से 30 जून 2026 तक चलने वाले इस विशेष अभियान की शुरुआत एसईसीएल मुख्यालय स्थित प्रशासनिक भवन में आयोजित कार्यक्रम से हुई, जहां अधिकारियों, कर्मचारियों एवं श्रमसंघ प्रतिनिधियों ने स्वच्छता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई,कार्यक्रम में एसईसीएल के सीएमडी हरीश दुहन ने उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई, इस अवसर पर निदेशक (तकनीकी/संचालन) एन. फ्रैंकलिन जयकुमार, निदेशक (वित्त) डी. सुनील कुमार, मुख्य सतर्कता अधिकारी हिमांशु जैन, निदेशक (तकनीकी/योजना एवं परियोजना) रमेश चंद्र महापात्र सहित विभिन्न विभागाध्यक्ष, अधिकारी-कर्मचारी तथा श्रमसंघ प्रतिनिधि बड़ी संख्या में मौजूद रहे,अपने संबोधन में सीएमडी हरीश दुहन ने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि एक सतत सामाजिक और संस्थागत जिम्मेदारी है। 
उन्होंने सभी कर्मियों से अपने कार्यस्थल एवं आसपास के वातावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिए सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया, उन्होंने कहा कि स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण न केवल कार्यक्षमता को बढ़ाता है, बल्कि समाज में सकारात्मक संदेश भी देता है। सीएमडी दुहन ने इस बात पर भी जोर दिया कि स्वच्छ भारत मिशन की सफलता जनभागीदारी पर निर्भर करती है। जब प्रत्येक नागरिक और कर्मचारी स्वच्छता को अपनी आदत और जिम्मेदारी बनाएगा, तभी देश को स्वच्छ एवं स्वस्थ बनाने का लक्ष्य पूरी तरह हासिल किया जा सकेगा,एसईसीएल प्रबंधन के अनुसार, स्वच्छता पखवाड़ा के दौरान कंपनी की सभी परियोजनाओं, क्षेत्रों एवं प्रतिष्ठानों में व्यापक स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाए जाएंगे, इसके साथ ही जनजागरूकता कार्यक्रम, श्रमदान, स्वच्छता रैलियां, प्रतियोगिताएं तथा विभिन्न सहभागिता गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा, इन कार्यक्रमों का उद्देश्य कर्मचारियों और आमजन के बीच स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा जनभागीदारी को प्रोत्साहित करना है।स्वच्छता पखवाड़ा 2026 के माध्यम से एसईसीएल ने स्वच्छ भारत मिशन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने और स्वच्छ, स्वस्थ एवं जागरूक समाज के निर्माण में अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है।

Post a Comment

0 Comments