Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

ड्रीमलैंड हायर सेकेंडरी स्कूल में वार्षिक उत्सव का भव्य आयोजन...



बिलासपुर 05 जनवरी 2024।बिलासपुर सरकंडा स्थित ड्रीमलैंड हायर सेकेंडरी स्कूल में वार्षिक कार्यक्रम का आयोजन उत्साह और जोश के साथ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर विधायक अमर अग्रवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष रामदेव कुमावत, मंडल अध्यक्ष मनोज सोनी, पार्षद विजय ताम्रकार, भाजपा नेता चंदू मिश्रा, और अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की वंदना और दीप प्रज्वलन से हुआ। छात्रा हर्षिता ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। प्रधानाचार्या निवेदिता सरकार और शिक्षकों ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया।

कक्षा 2 के बच्चों ने "चलो स्कूल चले हम" गीत पर प्रस्तुति दी। कक्षा 7 के छात्रों ने छत्तीसगढ़ी लोकनृत्य सुआ और पंथी नृत्य प्रस्तुत कर समां बांधा। कक्षा 11 के बच्चों ने महाभारत की नृत्य नाटिका में श्रीकृष्ण और द्रौपदी के चरित्र का प्रभावशाली चित्रण किया।

सत्र 2023-24 में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए कक्षा 12 की निकिता सिंह ठाकुर और कक्षा 10 की स्नेहा साहू को पुरस्कृत किया गया। कक्षा 9 की श्रेया रजक को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया। शिक्षा के क्षेत्र में 25 वर्षों की सेवा के लिए मैडम सीमा भट्टाचार्य और मैडम प्रतिभा गर्ग को भी सम्मानित किया गया।

कक्षाओं के बच्चों ने सांस्कृतिक 

प्रस्तुतियों में हिस्सा लिया। कक्षा नर्सरी और केजी के बच्चों ने मनमोहक नृत्य किए। कक्षा 3 ने मोबाइल के बढ़ते उपयोग पर गीत प्रस्तुत किया, जबकि कक्षा 4 ने किसान और सैनिक के महत्व को दर्शाया। कक्षा 5 ने राजस्थान की लोककला और कक्षा 6 ने भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं का सुंदर चित्रण किया।

कार्यक्रम में अमर अग्रवाल ने बच्चों को शिक्षा के महत्व को समझाते हुए आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा, "शिक्षा जीवन का आधार है। इसके बिना सब व्यर्थ है।" प्रिंसिपल निवेदिता सरकार ने छात्रों की प्रशंसा करते हुए उन्हें प्रेरित किया।

अंत में शिक्षकों और शिक्षिकाओं ने कार्यक्रम की सफलता में अपना पूरा सहयोग दिया। सभी के प्रयासों से यह कार्यक्रम यादगार बन गया।

Post a Comment

0 Comments