बिलासपुर 03 अक्तूबर 2024।बिलासपुर नवरात्रि पर्व पर हर वर्ष की तरह इस बार रास डांडिया में शहरवासियों का अपार उत्साह देखने को मिल रहा है। भाटिया फ्यूल्स के द्वारा नवरात्रि पर्व में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी मेगा रास डांडिया का आयोजन किया जा रहा है। फाउंडेशन क्रिकेट एकेडमी खेल मैदान में छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े मेगा रास डांडिया में मैने प्यार किया फिल्म फेम की मशहूर अभिनेत्री भाग्यश्री एवं बिग बास फेम टीवी कलाकार मनारा चोपड़ा शहरवासियों के साथ रास डांडिया खेलेंगी, नवरात्रि पर्व में 6,7 एवं 8 अक्टूबर को आयोजित रास डांडिया के लिये फाउंडेशन क्रिकेट एकेडमी खेल मैदान में रास डांडिया का रिहर्सल शुरू हो गया है।
तीन दिनों तक यहां पर प्रदेश के प्रसिद्ध कोरियोग्राफर के द्वारा डांडिया का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कोरियोग्राफर तथा इंडियन डांस एकेडमी के अंशुमन शर्मा के द्वारा आज शहर के युवक,युवतियों और महिलाऐं एवं बच्चों ने परंपरागत बालीवुड गानों पर गरबा का प्रशिक्षण दिया गया है। 5 अक्टूबर तक प्रतिदिन रिहर्सल की जा रही है। शहर में आयोजित रास डांडिया को लेकर युवाओं, महिलाओं, बच्चों में काफी उत्साह देखा जा रहा है,और शहर वासी परिवार सहित यहां पर डांडिया का प्रशिक्षण लेने आ रहे हैं। 6, 7 एवं 8 अक्टूबर को मेगा रास डांडिया में 7 से 8 हजार लोग शिरकत करेंगे।
भाटिया फ्यूल्स के द्वारा 2016 से फाउंडेशन क्रिकेट एकेडमी खेल मैदान में एक पारिवारिक माहौल में रास डांडिया का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही आयोजन स्थल में ही खान-पान की सारी सुविधाऐं शहरवासियों को उपलब्ध कराई जाती रही है। रास डांडिया की तैयारी जोरों शोरों से की जा रही है,वही आकर्षक साज-सज्जा भी की जा रही है। शहरवासियों को हर साल इस आयोजन का इंतजार रहता है। आज बालीवुड गानों पर गरबा सीखने के लिये युवा, युवती एवं बच्चे काफी संख्या में पहुंच गरबे की प्रैक्टिस किए है।
0 Comments