Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

प्रियंका सिंह आत्महत्या: अभी भी खुले में घूम रहे आरोपित...,पप्पू यादव को राजनीतिक संरक्षण का मिल रहा लाभ?...



बिलासपुर 11 अक्टूबर 2024।बिलासपुर श्रीकांत वर्मा मार्ग में रहने वाली प्रियंका सिंह ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इससे पहले उन्होंने फेसबुक पर वीडियो अपलोड कर आसपास में रहने वाले 10 रशुखदार लोगों पर गंभीर आरोप लगाए थे। इसमें बड़े व्यवसायी, ठेकेदार, पुजारी और हाईकोर्ट के अधिवक्ता शामिल हैं। इसके अलावा उन्होंने रेलवे के रिटायर्ड कर्मचारी पर भी आरोप लगाए हैं। वीडियो और फेसबुक पोस्ट के आधार पर पुलिस ने 10 लोगों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। घटना के छह दिन बाद भी पुलिस जांच की बात कह रही है। इधर आरोपित भी खुले में घूम रहे हैं। इससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहा है।


इंटरनेट मीडिया पर उठा रहे सवाल...


प्रियंका सिंह की आत्महत्या के पहले का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें लोग भावनात्मक कमेंट पोस्ट कर रहे हैं। वहीं, पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। कई लोगों ने प्रभावशाली लोगों का नाम सामने आने के बाद पुलिस का रुख बदलने की बात कही जा रही है। वहीं, कई लोगों ने इसे पुलिस की नाकामी कहा है। अब तक जांच पूरी नहीं होने पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं।


पप्पू यादव के खिलाफ कई मामले...


प्रियंका सिंह ने अपने वीडियो में ठेकेदार पप्पू यादव उर्फ अश्वनी यादव के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। वही जानकारों की माने तो पप्पू यादव पर कई मामले दर्ज है, बताया जाता है कि पप्पू यादव को राजनीतिक संरक्षण मिला हुआ है। इसके चलते पुलिस अब तक उसकी गिरफ्तारी नहीं कर सकी है। 


इधर पुलिस जांच पूरी होने के बाद तथ्यों के आधार पर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की बात कह रही है। घटना के छह दिन बीत जाने के बाद भी जांच पूरी नहीं होने पर भी लोग पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं।अब देखने वाली बात ये है की क्या पुलिस इस मामले को जांच के बहाने ठंडे बस्ते में डाल देती है या मृतिका प्रियंका सिंह को न्याय दिला पाती है?

Post a Comment

0 Comments