Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

भारतीय मजदूर संघ ने मनाया पर्यावरण दिवस...


बिलासपुर 29 अगस्त 2024।बिलासपुर  28 अगस्त अमृता देवी बलिदान दिवस को भारतीय मजदूर संघ पर्यावरण दिवस के रुप में मनाता है। इस अवसर पर भारतीय मजदूर संघ ने कोयला खदान मजदूर संघ के साथ मिलकर एस ई सी एल मुख्यालय के पास आत्मानंद स्कूल परिसर में वृक्षारोपण एवं गोष्ठी का आयोजन किया तथा स्कूली बच्चों और उपस्थित कार्यकर्ताओं को पर्यावरण संरक्षण के लिए संकल्प पत्र का पठन करवाया गया। 

आज के कार्यक्रम में भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संयोजक पर्यावरण मंच शंखध्वनि सिंह बनाफर, आर एस एस के पर्यावरण गतिविधि के प्रदेश संयोजक अक्षय अलगरी, एस ई सी एल के कार्मिक अधिकारी  वरुण, भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री श्री संजय तिवारी, आत्मानंद स्कूल चिंगराजपारा की उप प्राचार्य श्रीमती अरुणा दीदी एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे श्री काशीराव गढ़े मंचस्थ रहे एवं कार्यक्रम का संचालन भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश मीडिया प्रभारी गिरजा शंकर आचार्य ने किया। उपरोक्त कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों और स्कूल के शिक्षकों ने स्कूल परिसर में वृक्षारोपण किया और छात्रों ने उनके संरक्षण की जिम्मेदारी ली। भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश पर्यावरण संयोजक शंखध्वनि सिंह बनाफर ने उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया कि पूरे प्रदेश में वर्षा ऋतु के दौरान संगठन के पर्यावरण मंच द्वारा वृक्षारोपण का वृहद कार्यक्रम किया जाता है और 28 अगस्त को इसका समापन किया जाता है। सितम्बर माह में मंच द्वारा पूरे देश में सिंगल यूज प्लास्टिक के विरुद्ध अभियान चलाया जाऐगा,साथ ही सभी उद्योगों, शासकीय संस्थानों,स्कूल कालेजों में  पर्यावरण संरक्षण के लिए संकल्प पत्र का वितरण किया जाऐगा। आज मंच द्वारा आयोजित गोष्ठी में श्री शंखध्वनि सिंह बनाफर एवं श्री अक्षय अलगरी ने पर्यावरण संरक्षण के विभिन्न आयामों पर अपने विचार रखे। अंत में सभी लोगों ने पांच सूत्रीय संकल्प लेकर पर्यावरण बचाने के लिए अपना योगदान देने का संकल्प लिया।आज के कार्यक्रम के आयोजन में भारतीय कोयला खदान मजदूर संघ के अध्यक्ष अरुण सोनी, सचिव रौशन कृसमस,वरिष्ठ पदाधिकारी अनिल दिघ्रस्कर,दिनेश पांडेय, आदि कार्यकर्ताओं का विशेष सहयोग रहा।जिला मंत्री श्री संजय तिवारी ने बताया  कि 25 अगस्त को तिनका स्थित कल्याण भवन में पर्यावरण प्रबोधन का कार्यक्रम किया गया था जिसमें प्रदेश महामंत्री दिनेश कुमार पांडेय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे, एवं दिनांक 26 अगस्त को हरिहर आक्सीजोन में भारतीय मजदूर संघ द्वारा स्वायत्तशासी कर्मचारी संघ के अखिल भारतीय महामंत्री सुरेश तिवारी , जिला अध्यक्ष नंदकुमार कुशवाहा, जयप्रकाश दूबे और स्वच्छता दीदियों के सहयोग से लगभग दो सौ पौधे लगाऐ गए हैं। हमारे संगठन के जिले के सभी इकाइयों में पर्यावरण दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया है।

Post a Comment

0 Comments