Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

सकरी पुलिस ने देर रात ढाबे में मारा छापा, पंचायत सचिव सहित आठ रशुखदार जुआरियों को पुलिस ने जुआ खेलते रंगे हाथो किया गिरफ्तार...



बिलासपुर 05 जून 2024।बिलासपुर देर रात पुलिस ने सकरी क्षेत्र के एक ढाबे में दबिश देकर, जुआ खेलते शहर के आठ रसूखदार जुआरियों को पकड़ लिया है। जानकारों की माने तो पुलिस ने उनके पास से नौ लाख रुपये व ताश पत्ती जब्त करने की है। पुलिस जुआरियों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने में जुटी हुई है।

सकरी थाना प्रभारी ने बताया कि मंगलवार की रात मुखबिर से सूचना मिली कि भरनी स्थित एक ढाबे में कुछ जुआरी जुआ की महफिल सजाए हुए बैठे है। इस पर जवानों को कार्रवाई के निर्देश दिए गए। पुलिस की टीम ने मौके पर दबिश देकर आठ जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया है।

जुआरियों के पास से मिले हुए 9 लाख,जप्त 2 लाख 53 हजार?...

जानकारों की माने तो पकड़े गए आठ जुआरियों के कब्जे से करीब नौ लाख रुपये मिले हैं।पर पुलिस कार्यवाही में पुलिस ने जुआरियों के पास से जप्त रकम को 2 लाख 53 हजार रुपए बताए है। सूत्रों की माने तो पकड़े गए रशुखदार जुआरियों में ग्राम पंचायत सचिव महोदय भी है जो जुआ खेलते रंगे हाथो पकड़े गए है।पुलिस की टीम दे रात तक जुआरियों के खिलाफ कार्रवाई में जुटी हुई है। बताया जाता है कि पकड़े गए जुआरी शहर के रसूखदार व्यापारी हैं,जो लंबे समय से ढाबे में जुए की महफिल सजा रहे थे। मंगलवार की रात मुखबिर की सूचना पर पुलिस की टीम ने घेराबंदी कर जुआरियों को पकड़ लिया है।

जुआरियों को छुड़ाने के लिए घनघनाते रहे फोन...

पुलिस की टीम जैसे जुआरियों को पकड़कर थाने लाई अधिकारियों के पास जुआरियों को छुड़ाने फोन घनघनाने लगे। कई लोग जुआरियों को छुड़ाने अधिकारियों के पास फरियाद लेकर भी पहुंचे। इधर पुलिस की टीम जुआरियों को थाने लाकर सीधे कार्रवाई में जुट गई। इसके चलते रसूखदारों की थाने में नहीं चल सकी,वही अधिकारियों ने भी जुआरियों को छुड़ाने वालों के काल उठाने बंद कर दिए।

रसूखदारों जुआरियों की ठाठ...

पुलिस की टीम ने रशुखदार जुआरियों को पकड़ कर थाने ले आई तो भी इनके ठाठ पर कमी नही हुई बकायदा रशुखदार जुआरी थाने में ही कुर्सियों पर बैठे नजर आए , इससे अंदाजा लगाया जा सकता है की इन जुआरियों को पुलिस का खौफ नहीं था इस लिए ये रशुखदार जुआरी खुले आम ढाबे में जुआ खेलते थे,जिन्हे पुलिस ने जुआ खेलते पकड़ा है।

पकड़े गए रशुखदार जुआरियों के नाम...


01. रामेश्वर गुप्ता पिता स्व कृष्ण कुमार गुप्ता उम्र 35 वर्ष सा. गनियारी थाना कोटा जिला बिलासपुर 

02. राजू सोनी पिता बालाराम सोनी उम्र 50 वर्ष सा.जबड़ापारा सरकंडा थाना सरकंडा 

03. टंकेश साहू पिता सोनू राम साहू उम्र 45 वर्ष सा. नगरौड़ी थाना चकरभांटा 

04.असगर अली पिता मोह. साकिर उम्र 42 वर्ष सा. ताज होटल के पास देवरीखुर्द थाना तोरवा 

05. अमित वाधवानी पिता परस वाधवानी उम्र 39 वर्ष सा. सिंधी कालोनी बिलासपुर थाना सिविल लाईन्स 

06. नितीन हरपाल पिता विद्याचंद हरपाल उम्र 34 वर्ष सा.सिंधी कालोनी बिलासपुर थाना सिविल लाईन्स 

07. श्याम जायसवाल पिता फौदू राम जायसवाल उम्र 42 वर्ष सा. भरनी थाना सकरी 

08. विकास गुप्ता पिता व्ही  के गुप्ता उम्र 44 वर्ष सा. जूना बिलासपुर थाना सिटी कोतवाली जिला बिलासपुर छ.ग.

Post a Comment

0 Comments