Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

बड़ी ख़बर:अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप, 10 घायल, 3 की हालत गंभीर, सभी को सिम्स में किया गया भर्ती...



बिलासपुर 08 जनवरी 2024।बिलासपुर अकलतरा के पास सड़क दुर्घटना में 10 लोग घायल हो गये हैं। घटना अकलतरा थाना क्षेत्र के कोटमी सोनार गांव की है। पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गयी। इस घटना में 10 लोग घायल हो गये, जिसमें से 3 लोगों की हालत गंभीर है। सभी घायलों को सिम्स बिलासपुर  में भर्ती कराया गया है, जिसमें से 3 की हालत गंभीर है।

जानकारी के मुताबिक अकलतरा थाना क्षेत्र के कोटमी सोनार गांव के पास एक पिकअप पलट गयी। हादसे के वक्त पिकअप में 25 लोग सवार थे। पिकअप पलटने से 10 लोग घायल हो गये, वहीं 3 लोगों की हालत नाजुक है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बचाव कार्य शुरू किया। वहीं पुलिस को सूचना दी। स्थानीय लोगों ने घायलों को तुरंत अकलतरा अस्पताल में भर्ती किया स्थिति को देखते हुए सभी को सिम्स बिलासपुर रेफर किया गया है।

Post a Comment

0 Comments