Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

कांग्रेस राज में भ्रष्ट्राचार का बोलबाला ,भरोसे की सरकार के नाम पर जनता से के रहे छलावा - अमर अग्रवाल

बिलासपुर । भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अमर अग्रवाल ने सोमवार को ऋषि कॉलोनी, आदर्श नगर, टिकरापारा, माता-भांचा तालाब, अटल आवास, कंसा चौक तथा मेडिकल काम्प्लेक्स में जनसम्पर्क कर भाजपा के पक्ष में कमल निशान पर वोट देने का आग्रह किया। 


श्री अग्रवाल ने कांग्रेस सरकार पर प्रहार करते हुए कहा, जमीनों के सीमांकन, नामांतरण से लेकर कोयला, रेत का अवैध परिवहन एवं खनन में भ्रष्ट्राचार खतरे से उपर हो गया है। पटवारी से लेकर मंत्री तक का रेकेट भरोसे की सरकार के नाम पर आम जनता को झांसा देने का काम कर रहा है। इसमें लिप्त कई आई.ए.एस. ऑफिसर जेल की सलाखों के पीछे हैं, जमानत भी नही हो पा रही है, मुख्यमंत्री ऐसे लोगों के संरक्षक बने रहे। पिछले एक वर्ष से जेल के अंदर से सरकार के निर्णय लिये जाते रहे। इस प्रकार का शर्मनाक घटनाक्रम किसी अन्य राज्य में नही हुआ। विधवा निराश्रितों को तीन.तीन महीने पेंशन नहीं मिल रहा है। जरूरतमंदों के सामने हाथ फैलाने को मजबूर हैं।

मझवापारा, वार्ड क्र0 12 में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी अमर अग्रवाल ने कहा विधायक ने 5 वर्षों में पूरी तरह से शहर की उपेक्षा की, उन्हें जनता के मुद्दों से कोई सरोकार नहीं है। राज्य की भूपेश सरकार ने शहर विकास के लिए कोई अनुदान नही दिया। शिलान्यास का एक पत्थर भी पाँच वर्षों मे शहर मे नहीं रखा गया।

स्व. सुमन शुक्ला जी को दी श्रद्धांजलि- पूर्व सांसद स्व॰ मदन लाल शुक्ला जी की धर्म पत्नी, वरिष्ठ अधिवक्ता श्री आशीष शुक्ला एवं भाजपा नेता एवं पूर्व एल्डरमेन मनीष शुक्ला की माताजी श्रीमती सुमन शुक्ला के असामयिक निधन पर शोक व्यक्त करते हुए अमर अग्रवाल ने इसे व्यक्तिगत क्षति बताया। उन्होंने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए अपनी श्रद्धांजलि व्यक्त की।

पश्चिम मंडल में शशि अमर अग्रवाल ने मांगा जनसमर्थन- भाजपा प्रत्याशी अमर अग्रवाल की धर्मपत्नी शशि अमर अग्रवाल महिला मोर्चे की पदाधिकरियो के साथ पश्चिम मंडल के विकास नगर, विष्णु नगर नेहरू नगर एवं कस्तूरबा नगर में घर-घर पहुंचकर भाजपा को विजयी बनाने की अपील की। जनसंपर्क के दौरान क्षेत्र की महिलाओं से हुई बातचीत में कहा कि बिलासपुर छत्तीसगढ़ का शांति का टापू था, पिछले 5 वर्षों में चोरी, लूट, हत्या, बलात्कार, अवैध वसूली से नागरिक जीवन भयाक्रांत हो गया है।

Post a Comment

0 Comments