बिलासपुर 01 अगस्त 2023।बिलासपुर संभाग के नए आईजी आनंद छाबड़ा ने पदभार ग्रहण किया है। आज सुबह ठीक 10.15 बजे आईजी आनंद छाबड़ा पुलिस महानिरीक्षक कार्यलय पहुचे, जहा एसपी संतोष कुमार सिंह सहित एडिशनल एसपी राजेंद्र जायसवाल ग्रामीण एडिशनल एस पी राहुल देव शर्मा सहित अधिकारियों ने आईजी आनंद छाबड़ा को पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वगात किया गया है।
गॉड ऑफ ऑनर के बाद आईजी ने अपना चार्ज लिया है।
आईजी आनंद छाबड़ा इसके पहले दुर्ग रेंज के आईजी रहे हैं, 2001 बैच के आईपीएस छाबड़ा इंटेलिजेंस चीफ के साथ ही आईजी रायपुर भी रहे हैं।आपको बता दे आईजी आनंद छाबड़ा 2005 से 2007 तक कवर्धा एस पी रह चुके है जिसके बाद 2010 से 2012 जांजगीर एस पी के पद पर रह चुके है।
0 Comments