Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

निगम के नाला निर्माण कार्य के दौरान मजदूर की करेंट लगाने से हुई मौत...


बिलासपुर 29 जून 2023। बिलासपुर बरसात आते ही नगर निगम के द्वारा नाला निर्माण का कार्य ठेके पर देकर ठेकदार के द्वारा शहर में करवाया जा रहा है। जहा आम नागरिकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।नाले निर्माण का कार्य सत्यम चौक में किया जा रहा है जैसे ही शाम होती यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा जाती है चौक में नाला निर्माण के कारण प्रतिदिन हो रहे ट्रैफिक जाम से आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

(मृत मजदूर के परिजन)

(मृतक मजदूर)


वहीं आज एक मजदूर को भी अपनी जान गवानी पड़ गई है।आपको बता दे की आज 12 से 1 बजे के लगभग वसुंधरा नगर में नाले का निर्माण कार्य चल रहा है जहा धनंजय नोनिया 24 वर्ष निवासी ग्राम कपा चकरभाठा भी मजदूरी करने पहुंचा था। वह नाले में चल रहे निर्माण कार्य  का काम कर रहा था की अचानक ही उसका पैर फिसल गया और वह निर्माण कार्य के लिए लगे मोटर से टकरा गया जिससे की मोटर में प्रवहित करेंट की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई है।जिसके बाद उसके भाई ने थाना सिविल लाइन में इसकी जानकारी दी जिस पर सिविल लाइन पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्ट मार्टम के लिए सिम्स अस्पताल भिजवा दिया है।

दो साल पहले हुई थी मृतक मजदूर की शादी,चार माह का छोटा है बच्चा

 मृतक के बड़े भाई ने बताया की मृतक धंनजय की शादी दो साल पहले ही हुई थी अभी उसका चार माह का छोटा बच्चा है।इस घटना  की जानकारी लगाते ही परिवार वालो   का रो- रोकर बुरा हाल है। फिलहाल सिविल लाइन पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।

Post a Comment

0 Comments