Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

ब्रेकिंग:शहर के तारबहार थाना क्षेत्र में मिली शिक्षक की लाश...,शहर बना अपराधों का गड़...



बिलासपुर 15 दिसंबर 2022। बिलासपुर शहर में अपराध रुकने का नाम ही नही ले रहा है। शहर मानो की अब अपराधों का गड़ बन गया है। जहा अपराधी अब बेखौफ होकर अपराधों को अंजाम दे रहे है। अब ये कहना गलत न नही होगा की अपराधीयो के दिल से अब पुलिस का खौफ ही खत्म हो गया है। अभी कल ही शहर में गोलीकांड की घटना घटी है और आज फिर एक लाश शहर के तारबहार थाना क्षेत्र के लिंक रोड स्थित एक मकान में घर मालिक की उसके ही गेट के पास खून से सनी लाश पड़ी हुई मिली।जिससे तारबहार थाना क्षेत्र में हड़कंप मच गया।इस घटना की सूचना आस पास के लोगो ने तारबहार थाना को दी गई है।

जहा तारबहार थाने की पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है।सूत्रों के द्वारा बताया जा रहा है की मृतक शिक्षक था,जिनका नाम दीपक श्रीवास्तव बताया जा रहा है। जिस घर में लाश मिली है उस घर में पति पत्नी ही रहते है,और कोई नही रहता है।वही लाश के पास एक गमला पड़ा मिला है।खबर लिखे जाने तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया की मौत का कारण क्या है।लेकिन आस पास के लोग हत्या होने की आशंका व्यक्त कर रहे है, क्योंकि लाश के पास एक गमला भी पड़ा हुआ मिला है।फिलहाल तारबहार पुलिस जांच में जुट गई है।

Post a Comment

0 Comments