Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

यूथ कांग्रेस के ग्रामीण अध्यक्ष बने जयकिशन यादव...,तो वहीं यूथ कांग्रेस शहर अध्यक्ष बने असलम शेरखान...


बिलासपुर 02 अक्टूबर 2022। बिलासपूर यूथ कांग्रेस चुनाव का परिणाम शनिवार को घोषित कर दिया गया है।आपको बता दे की बिलासपुर जिले के युवा कांग्रेस चुनाव का परिणाम को अगर गौर से देखा जाए तो छत्तीसगढ पर्यटन मंडल के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव गुट का दबदबा हो गया है। 

जयकिशन यादव की जीत पर वरिष्ट कांग्रेसी नेताओं ने उन्हें बधाई दी है तो वही जयकिशन के समर्थकों ने जीत की खुशी में शहर में भव्य रैली निकाल जीत की खुशी जाहिर की है।
आपको बता दे की जारी चुनाव परिणाम पर गौर करे तो ग्रामीण अध्यक्ष पद पर जयकिशन यादव ने जीत दर्ज की है।


जयकिशन यादव को 20,244 तो वही निकटम प्रतिद्वंदी निलेश सिंह को 10,967 वोट मिले है।ठीक इसी प्रकार शहर अध्यक्ष पद पर असलम शेरखान को 7,861 तो वही निकटम प्रतिद्वंदी बिट्टू बाजपाई को 7,100 वोट ही मिले है।


प्रदेश महासचिव ने जीत की हासिल...

अंकित गौरहा, भवेंद्र गंगोत्री,नीरज  घोरे,आदिल अली खैरानी प्रदेश महासचिव के पद पर जीत हासिल की है।

ठीक इसी तरह सुमित महाजन ने तीसरा स्थान प्राप्त करते हुए 2715 वोट हासिल किया है जहा उन्हें ग्रामीण महा सचिव के पद पर जीत हासिल हुई है।

सुमित महाजन ग्रामीण महासचिव पद पर 

Post a Comment

0 Comments