Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

भुगोल बार के लाईसेंसधारी और चौकसे कॉलेज के डायरेक्टर आशीष जायसवाल पर पत्नी ने मारपीट गाली गलौच,एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर, जान से मारने की धमकी देने का लगाया आरोप, FIR दर्ज...

बिलासपुर 23 जुलाई 2022।बिलासपुर शहर के प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग कॉलेज "चौकसे" के डायरेक्टर आशीष जायसवाल पर उनकी पत्नी ने सकरी थाने में लिखित शिकायत कर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित पत्नी ने शिकायत की है कि पति आशीष जायसवाल का किसी अन्य महिला के साथ सम्बन्ध है, उस महिला को वो घर भी लेकर आने लगा है। पीड़ित पत्नी ने बताया कि जब जब वो पति की इस हरकत का विरोध करती है तब तब पति आशीष जायसवाल उस के साथ मारपीट करता है, गन्दी गन्दी गालियां देता है और जान से मारने की धमकी देता है।

ये "कॉलेज" भी चलता है और "बार" भी....


अपने पाठकों को बता दें कि जिस आशीष जायसवाल पर उसकी पत्नी ने जान से मारने की धमकी देने और अन्य महिलाओं के साथ अनैतिक सम्बन्ध बनाने के गंभीर आरोप लगाए हैं वही आशीष जायसवाल इंजीनियरिंग कॉलेज का डायरेक्टर भी है साथ में प्रतिबंधित नशीली दवाओं के अवैध व्यापार, आएदिन होने वाले झगड़ों के लिए बदनाम "भुगोल" बार का लाईसेंस भी इसी के नाम पर जारी किया गया है(ऐसा बताया जाता है)।

पति के अनैतिक संबंधों से तंग आकर आज पीड़ित पत्नी ने पुलिस से शिकायत की है। पीड़ित महिला ने पुलिस को पति से विवाह के बाद अब तक की गई प्रताड़ना का आरोप लगा कड़ी दर कड़ी उसकी पोल पुलिस के सामने खोली है।सकरी पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर पति के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है। 

सकरी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रामा लाईफ सिटी निवासी आशीष जायसवाल की पत्नी पलक जायसवाल ने अपने पति की राजकिशोर नगर निवासी एक युवती साथ आए दिन रंगरलियो की कहानी पुलिस को बताई है। 

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आशीष जायसवाल शादी के बाद से ही छोटी छोटी बातों पर उसे गंदी-गंदी गालियां दे मारपीट कर जान से मारने की धमकी देता रहा है, अप्रैल महीने की एक रात पति एक युवती को घर लेकर आया जब पत्नी ने इस बात का विरोध किया तो आशीष जायसवाल ने उसके साथ जमकर मारपीट की, चाकू दिखा कर डराया धमकाया और उसके भाई देवेंद्र जालोदिया पर भी कांच से हमला कर उसे भी चोट पहुचाई थी। 

पलक जायसवाल ने आरोप लगाया कि इस घटना के बाद ऐसा सिलसिला चलता ही रहा। लोकलिहाज के डर से शांत रहने में भी अपनी भलाई समझी और सब कुछ सहती रही। शनिवार की सुबह पलक जायसवाल किसी काम से घर से बाहर गई थीं। जब वे घर लौटीं तो उन्होंने देखा कि पति आशीष जायसवाल उसी युवती के साथ घर में बैठा हुआ था। पत्नी ने जब इस बात को लेकर नाराजगी जताई तो पति ने फिर से उसकी जमकर पिटाई की। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि पूरा घटनाक्रम घर का स्टाफ देख रहा था। जिसके बाद जैसे तैसे वह अपनी जान बचाकर पुलिस के पास पहुंची है।

आठ साल पहले हुआ विवाह

पीड़ित पत्नी ने पुलिस को बताया कि 8 साल पहले उसका आशीष जायसवाल से सामाजिक रीति रिवाज से विवाह हुआ था। विवाह के चंद दिनों बाद ही छोटी-छोटी बात पर आशीष जायसवाल उसके साथ मारपीट करता रहा। हद तो तब हो गई जब उसने अपनी गर्लफ्रेंड को घर लाना शुरू कर दिया और लोक लाज की सारी हदें पार कर दी, पीड़िता का सवा महीने का एक बेटा जिसके चलते वह काफी दिन पति की प्रताड़ना से खामोश रही। लेकिन आखिरकार उसके सब्र का बांध टूट गया और अपनी व्यथा लेकर पीड़िता को पुलिस की शरण में आना पड़ा।

शाम तक थाने में चला विवाद

बताया जा रहा है कि पीड़ित महिला सुबह करीब 11:00 बजे ही पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने थाने पहुंच गई थी। पीड़िता की पूरी व्यथा सुनने के बाद पुलिस उसके पति आशीष जायसवाल को हिरासत में लेने रामा लाइफ सिटी स्थित उसके घर गई। लेकिन वहां आशीष जायसवाल नहीं बल्कि वो लड़की मिली जिसके साथ अनैतिक सम्बन्ध की शिकायत उसकी पत्नी ने की है। देर शाम आखिरकार पुलिस ने आशीष जायसवाल के खिलाफ धारा 294, 323,506 के तहत अपराध दर्ज किया कर लिया है।

Post a Comment

0 Comments