Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

व्यापारी से 6 करोड़ 20 लाख की धोखाधड़ी का मामला हुआ दर्ज...,पड़े पूरी ख़बर...



बिलासपुर 19 अप्रैल 2022। बिलासपुर में डामर सप्लाई और डिलीवरी के नाम पर इंडस्ट्रीज संचालक से 6.20 करोड़ की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। मुंबई के एक इंडस्ट्रीज संचालक ने शहर के इंडस्ट्रीज संचालक को धोखाधड़ी का शिकार बनाया गया है। एडवांस रकम लेने के बाद माल की सप्लाई नहीं की गई है। मामले में पुलिस ने जेजे इंडस्ट्रीज के दो प्रोपराइटर्स के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है।

दरअसल, मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जहां एस के इंडस्ट्रीज बिटुमिन डामर के खरीदी और पुनर्विक्रय का काम करती है। उसके सेल्स मैनेजर ने थाने में शिकायत करते हुए बताया है कि, वर्ष 2021 में कंपनी से मुंबई की कंपनी जेजे इंडस्ट्रीज के प्रोपराइटर भास्कर मेहता और उसके पुत्र दर्शन मेहता ने संपर्क किया। उन्होंने बिटुमिन डामर के सप्लाई करने की बात कही। इसके लिए एसके इंडस्ट्रीज तैयार हो गई। जिसके बाद बीते 1 फरवरी से 7 अप्रैल तक जेजे इंडस्ट्रीज को 12500 मेट्रिक टन बिटुमिन का आर्डर देते हुए एडवांस के रूप में 9.57 करोड़ रुपए का भुगतान कर दिया। इस दौरान मुंबई की कंपनी ने सिर्फ 3.37 करोड़ के सामान की डिलीवरी की और शेष डिलीवरी के लिए आनाकानी करने लगी। लंबे समय तक टालमटोल करने के बाद एसके इंडस्ट्रीज की मैनेजर ने इसकी शिकायत कोतवाली थाने में दर्ज कराई है। जिस पर पुलिस ने जेजे इंडस्ट्रीज के प्रोपराइटर भास्कर मेहता और दर्शन मेहता के खिलाफ 420,34 के तहत अपराध दर्ज कर लिया गया है।

Post a Comment

0 Comments