31 मार्च को जिला स्तरीय रामायमंडली प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। इस प्रतियोगिता का आयोजन बिलासपुर के मिशन हॉस्पिटल रोड स्थित लखीराम अग्रवाल ऑडिटोरियम में सुबह साढ़े 11 बजे से किया जाएगा। प्रतियोगिता में ब्लाक स्तर से चयनित 12 टीमें हिस्सा लेंगी। जिला स्तर पर आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली मंडली को 50 हजार रूपए की राशि पुरस्कार स्वरूप प्रदान की जाएगी, इसके लिए निर्णायक मंडल का गठन भी किया गया है।
निर्णायक मंडल में भातखंडे संगीत महाविद्यालय बिलासपुर के प्राध्यापक ल सचिन सिंह बरगाह, लोक गायक, रामनाथ मानिकपुरी, विनोद ठाकरे तथा विष्णु निर्णेजक शामिल है।
0 Comments